शनिवार, 2 जुलाई 2011

सूखी अरपा ....

Posted by with 4 comments



सूखी अरपा ....

आज सचमुच देखा 
अपनी अरपा का सूखा तन 
कसक उठी,दुखी हुआ मन
सूखी अरपा ,खोया यौवन धन 
  
 आज सचमुच देखा
अरपा की पसरी रेत
दूर तक फैला पाट
बेजान  ,नीरव और सपाट

आज सचमुच देखा 
 चीखती अरपा पहियों के नीचे 
छलनी करती लौह मशीनें
उसे बेचकर चांदी कूतते
नराधमों का कुनबा

आज सचमुच देखा
अरपा के पाट का दर्द
हाँ! उसे ही दिखता है दर्द 
जो सुनता है नदी की कराह को 
और महसूसता है मरू के श्वास

आज सचमुच देखा
अरपा के पाट पर गूंजते 
स्वर संकेतों का  करुण क्रंदन 
पाट गर्भ से गूंजती चीखें
नवजात शिशुओं , अनचीन्हे शवों की
और रेत से निकलती गर्म साँसें 
कहाँ है सचमुच की नदी
उसकी खिल-खिल हंसी!!!

आज सचमुच देखा 
रेत को बदलते  हुए 
अनगिनत इंसानी शक्लों में
सुना आपने! सूखी रेत पूछती है 
कहाँ है पानी... कहाँ है पानी!!


अरे इंसान बंद कर  नादानी
कब तक रौंदेगा मेरी छातियों को?
सूखा है पाट, धधकता है मन
कब भीगेगा मेरा प्यासा तन?
मेरी गहराइयों का अतलांत!
मै गाऊंगी- कल -कल छल- छल 
स्वप्नाकांक्षा  कब होगी शांत!!!
                                                                   किशोर दिवसे 















Related Posts:

  • किस्सों में छिपे हैं जिंदगी के कहे-अनकहे सच!किस्सों में छिपे हैं जिंदगी के कहे-अनकहे सच! मैनेजमेंट के किस्से और उनकी फेहरिस्त बड़ी लम्बी है.उसे हर कर्मचारी  या बॉस अपने-अपने अजेंडा  के मुताबिक समय-समय पर फिट क़र देता है.बड़ा ही रोच… Read More
  • मैं हूँ खुश रंग हिना.. प्यारी खुश रंग हिना! मैं  हूँ खुश रंग हिना.. प्यारी खुश रंग हिना! मुहब्बत है उसे हर किसी से.उम्र ,जाती या मजहब की दीवारों से दूर वह सबको अपने प्यार में रंग देती है.हरी ओढनी में इतराकर ,इठलाकर  जुल्फें हों य… Read More
  • हम क्यों बने रहते हैं कछुए!!!!हम क्यों बने रहते  हैं कछुए!!!! एक बार एक कछुआ परिवार पिकनिक मनाने गया.अब कछुओं के बारे में नौ दिन चले अढाई कोस वाली कहावत तो आपने  सुनी होगी.तैयारी  करने में ही उन्हें सात बरस का समय… Read More
  • फर्न की हरी चटाई और आसमान छूते बांस फर्न की हरी  चटाई और  आसमान छूते बांस  दारू-शारू.... मुर्गा-शुर्गा...हा ..हा.. ही.. ही.. और ढेर सारी मस्ती.अमूमन जंगल जाने का मकसद भी यही हुआ करता है.और कुछ नहीं तो बकर ... का अनवरत… Read More
  • हमें उनके गुस्से पे प्यार आता है... हमें उनके गुस्से पे प्यार आता है... *  क्रोध समझदारी को बाहर निकाल  देता है और दरवाजे की चटखनी लगा देता है -प्लूटार्क * क्रोध हंसी की हत्या करता है और ख़ुशी को नष्ट कर देता है -तिर… Read More

4 टिप्‍पणियां:

  1. सम्वेदनशील रचना। अरपा कहाँ बहती है? इस बारे में एक छोटा सा नोट मेरे जैसे पाठकों के लिये लाभदायक होगा।

    जवाब देंहटाएं
  2. प्रिय साथी,अरपा नदी का उद्गम स्थल छत्तीसगढ़ में बिलासपुर संभाग के पेंड्रा नामक जगह का कोई खेत है. वहां से निकली धाराएँ नदी का रूप लेकर सर्पिल रास्तों से होते हुए पहाड़ी और मैदानी इलाकों से गुजरती है.कई जगहों पर सूखी है और पाट फैला है.रेत उत्खनन और भूमि क्षरण की वजह से अरपा बदहाल है. सभी के लिए यह चिंता का सबब है.

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत मर्मस्पर्शी रचना । अरपा को देखकर बिलकुल यही महसूस होता है जैसा आपने बयान किया है ।

    जवाब देंहटाएं
  4. कहानी और कविता बनती नदियां.

    जवाब देंहटाएं