शनिवार, 2 जुलाई 2011

सूखी अरपा ....

Posted by with 4 comments



सूखी अरपा ....

आज सचमुच देखा 
अपनी अरपा का सूखा तन 
कसक उठी,दुखी हुआ मन
सूखी अरपा ,खोया यौवन धन 
  
 आज सचमुच देखा
अरपा की पसरी रेत
दूर तक फैला पाट
बेजान  ,नीरव और सपाट

आज सचमुच देखा 
 चीखती अरपा पहियों के नीचे 
छलनी करती लौह मशीनें
उसे बेचकर चांदी कूतते
नराधमों का कुनबा

आज सचमुच देखा
अरपा के पाट का दर्द
हाँ! उसे ही दिखता है दर्द 
जो सुनता है नदी की कराह को 
और महसूसता है मरू के श्वास

आज सचमुच देखा
अरपा के पाट पर गूंजते 
स्वर संकेतों का  करुण क्रंदन 
पाट गर्भ से गूंजती चीखें
नवजात शिशुओं , अनचीन्हे शवों की
और रेत से निकलती गर्म साँसें 
कहाँ है सचमुच की नदी
उसकी खिल-खिल हंसी!!!

आज सचमुच देखा 
रेत को बदलते  हुए 
अनगिनत इंसानी शक्लों में
सुना आपने! सूखी रेत पूछती है 
कहाँ है पानी... कहाँ है पानी!!


अरे इंसान बंद कर  नादानी
कब तक रौंदेगा मेरी छातियों को?
सूखा है पाट, धधकता है मन
कब भीगेगा मेरा प्यासा तन?
मेरी गहराइयों का अतलांत!
मै गाऊंगी- कल -कल छल- छल 
स्वप्नाकांक्षा  कब होगी शांत!!!
                                                                   किशोर दिवसे 















Related Posts:

  • वो तिल बना रहे थे, स्याही फिसल गई वो तिल बना रहे थे, स्याही फिसल गई उस रोज रेडियो पर किसी कार्यक्रम में बहस चल रही थी काले और गोरे रंग को फिल्म वालों  ने किस तरह तरजीह दी है....हिरोइन या हीरो काले क्यों नहीं होते? गोरा रंग… Read More
  • स्वयंभू युगपुरुष मेरी स्वरचित कवितास्वयंभू युगपुरुष----------------थर्मोकोल सी बस्तियों मेंथा जिन्दा लाशों का मरघटविलाप करती वीणावादिनी केश्वेत रंग पुते कुछ काले कपूतकई रंगे सियारों की हुआ-हुआचीखते रहे वे स्तब्ध साधक… Read More
  • शहर कागज का है और शोलों की निगहबानी है शहर कागज का है और शोलों की निगहबानी है  अगर तासीर की बात करते हैं तो शहर और इंसान एक बराबर हैं.और, शहर ही क्यों गाँव,शहर और महानगर भी कई दफे इन्सान की जिन्दगी जीते है उनका भी दिल धडकता है. वे भ… Read More
  • फिर मत कहना माइकल दारु पी के दंगा करता है फिर मत कहना माइकल दारु पी के दंगा करता है  O सड़क  के किनारे चित्त बेसुध पड़ा इंसान ... नशे में बकबक जारी है.एकाएक एक कुत्ता आया मुंह चाट कर अपनी टांग उठाई और....O चखना  -चेपटी लेकर … Read More
  • आइना छोडिये आईने में क्या रक्खा है? आईना छोडिये आईने में क्या रक्खा है?"लेकिन वह अफसर ईमानदार था "  दद्दू कहने लगे"दफ्तर में चापलूस और बेईमानों के कुनबे ने लगातार उसके खिलाफ साजिशें रची.फिर होना क्या था ... राजनैतिक दाव-पे… Read More

4 टिप्‍पणियां:

  1. सम्वेदनशील रचना। अरपा कहाँ बहती है? इस बारे में एक छोटा सा नोट मेरे जैसे पाठकों के लिये लाभदायक होगा।

    जवाब देंहटाएं
  2. प्रिय साथी,अरपा नदी का उद्गम स्थल छत्तीसगढ़ में बिलासपुर संभाग के पेंड्रा नामक जगह का कोई खेत है. वहां से निकली धाराएँ नदी का रूप लेकर सर्पिल रास्तों से होते हुए पहाड़ी और मैदानी इलाकों से गुजरती है.कई जगहों पर सूखी है और पाट फैला है.रेत उत्खनन और भूमि क्षरण की वजह से अरपा बदहाल है. सभी के लिए यह चिंता का सबब है.

    जवाब देंहटाएं
  3. बहुत मर्मस्पर्शी रचना । अरपा को देखकर बिलकुल यही महसूस होता है जैसा आपने बयान किया है ।

    जवाब देंहटाएं
  4. कहानी और कविता बनती नदियां.

    जवाब देंहटाएं