शुक्रवार, 1 मई 2015

अनुसन्धान के क्षेत्र में बिलासपुर का गौरव -समीक्षा वासनिक

Posted by with No comments

"कड़ी मेहनत और लक्ष्य तय कर काम करने से सफलता जरूर मिलती है"
अनुसन्धान के क्षेत्र में छत्तीसगढ़

का गौरव -समीक्षा वासनिक


"मुझे हमेशा प्रतिस्पर्धात्मक और चुनौती भरे माहौल में काम करना पसंद रहा है। कड़ी मेहनत और लक्ष्य तय कर काम करने से सफलता जरूर मिलती है"- समीक्षा वासनिक। छोटी सी कद काठी की इस युवती में अनुसन्धान की असाधारण प्रतिभा छिपी थी जो आज उसे बिलासपुर से आस्ट्रेलिया होते हुए केलिफोर्निया तक ले गयी है। बैन ऑफ़ महाराष्ट्र से  सेवानिवृत्त कपूर वासनिक ( मोबाइल लाइब्रेरी के नाम से मशहूर ) की बेटी है समीक्षा. बिलासपुर की इस बेटी ने सचमुच शहर , छत्तीसगढ़ और देश का नाम गौरवान्वित किया है। वर्तमान में समीक्षा लोमा लिंडा यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया ,अमेरिका के रिजनरेटिव मेडिसिन विभाग में पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्च कर रही हैं।
                                     सेल एंड टिशू कल्चर इंजीनियरिंग ,हैदराबाद में वे कार्यरत रही। उन्हें संगीत और पर्यटन में काफी दिलचस्पी है।  यकीनी तौर पर " किताबी कीड़ा " तो होंगी ही!अकादमिक शिक्षा की बात करें तो समीक्षा ने गुरु घासीदास विवि बिलासपुर छत्तीसगढ़ के बायो तकनालॉजी  विभाग से मास्टर ऑफ़ साइंस की उपाधि 2003-2005में प्रथम श्रेणी एवं स्वर्ण पदक  से  हासिल की  थी।बीएस सी माइक्रो बायोलॉजी ,डीपी विप्र महाविद्यालय से किया।
.समीक्षा वासनिक के मॉलिक्यूलर बॉयोलॉजी में वैज्ञानिक अनुसन्धान के विषय रहे हैं- DNA, RNA isolation. DNA preparation. olymerase chain reaction. Reverse transcription. Reverse transcription. Protein purification. Spec quantification of nucleic acids and protein. DNA sequencing (ABI -3700). Real time PCR. Blunt end cloning. Plasmid isolation.Gel electrophoresis.    

Cell biology के विषय में Derivation, maintenance and differentiation of Adult stem cells from different sources.

Cell culture of different human cell lines. (Digestion, passaging, trypsenization, freezing and revival of cells, subcuturing)
Characterization of different types of MSCs.Morphological analysis of cells,Karyotyping, CFU, FACS, cell counting.
Immunostainings and immunoprofiling of cells.Cloning, transfection, transformation.

अनुसन्धान पर आधारित उनके शोध लेख में प्रमुख हैं -1  Dopamine transporter (DAT1) VNTR polymorphism and alcoholism in two culturally different populations of south India.
 2 . Ex vivo expansion of haematopoietic stem/progenitor cells from human umbilical cord blood on acellular scaffolds prepared from MS-5 stromal cell line
3  Evaluation of nano-biphasic calcium phosphate ceramics for bone tissue engineering applications: In vitro and preliminary in vivo studies
                            कोई अनुसंधानकर्ता कम्प्यूटर सावी न हो कैसे हो सकता है?वे Windows and Macintosh. BLAST, ClustalW, clustalX, genedoc, genetool, primer3, PERL PRIMER. Auto assembler, sequencing analysis
 GenBank, SwissProt, Mitoanalyzer में पूरी तरह एक्सपर्ट हैं। अब करें शोध अनुभव की बात
सितमबर 2006 -2008 तक उन्होंने सीएसआईआर स्पॉन्सरशिप के प्रोजेक्ट में सेंटर फॉर सेल एंड मॉलिक्यूलर बॉयोलॉजी हैदराबाद के डॉ। शशि सिंह के मार्दर्शन में प्रोजेक्ट सहायक के बतौर काम किया।  इस प्रोजेक्ट के उद्देश्य थे

Epithelial cells- Culture of corneal stem cells, Subtraction of epithelial stem cells from central cornea.
Scaffold perpetration, Growth of different cells in scaffold, Histology of scaffold.
Genomic of epithelial cells using different markers and isolation of corneal endothelial cells.
Real Time analysis of different corneal cells stem cells markers.

अप्रैल   2006 से अगस्त  2006तक समीक्षा सीसीएमबी में “Molecular epidemiology of alcoholism” प्रोजेक्ट के अंतर्गत डॉ के थंगराज के साथ
गेस्ट वर्कर रहीं। इसका उद्देश्य था To evaluate candidate genes for alcoholism like Dopamine receptor, alcohol dehydrogenase, Aldehyde dehydrogenase, Neuropeptide Y, Gamma amino butyric acid (GABA) receptor.
फरवरी से जुलाई  2005 के एमएससी प्रोजेक्ट वर्क में -
 “Y-chromosome and mtDNA phylogeny among Sonkar caste of Chhattisgarh”पर कार्य किया।
इसके अलावा उन्होंने अनेक वर्कशॉप में भागीदारी निबाही।बीएचयू  (14-16 dec2007) में
Differentiation of Mesenchymal Stem Cells into Osteogenic cells in vitro
At XXXI all India cell biology conference and symposium on stem cells held at BHU.  विषयक पोस्टर प्रेजेन्टेशन भी दिया। वर्तमान में समीक्षा वासनिक लोमा लिंडा यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया ,अमेरिका के रिजनरेटिव मेडिसिन विभाग में पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्च कर रही हैं  पी एच डी  में उनका विषय था
"Tissue Engineered, Biomimetic Acellular Matrices for Expansion of Hematopoietic Progenitors" पर पोस्ट डॉक्टोरल रिसर्च कर रही हैं। युवाओं के लिए सबसे प्रेरक बात तो यह है की समीक्षा पुणे में अपने काम  के दौरान पार्ट टाइम जॉब कर अपना खर्च खुद निकालती रही। अनुसंधान के क्षेत्र में उनका कार्य छत्तीसगढ़ के युवाओं में निश्चित रूप से प्रेरणास्पद होगा।

बुधवार, 22 अक्टूबर 2014

....और मैं ही बन गया दीप पर्व का दीप

Posted by with No comments

....और मैं ही बन गया दीप पर्व का दीप 
  


नारायण... नारायण...
नारायण.... नारायण....
चौंककर नारद जी ने देखा और उनसे रहा न गया.उनहोंने पल भर काबू रहने के बाद पूछ ही लिया " यह क्या त्राटक सीख रहे हो जो जलते दीये कि लौ को एकाग्र होकर घूरे जा रहे हो! किसी के आने का आभास भी नहीं?"
"नहीं देवर्षि ....दीये को जलता हुआ देखकर यों ही मन में विचार आया कि क्या हम भी इस दीये कि तरह नहीं हैं!ऊपर चुंधियाती रौशनी से जगमगाता और तले घुप्प अँधेरा.कथनी और करनी में कितना फर्क हो गया है आज -मन का कल्मष धूर्तता की चाशनी में लिपटा  मायाजाल बुनने में कितना सक्षम है!महानगर की अट्टालिकाओं के नीचे झुग्गियों का अभिशप्त जीवन ,अमीरी के विष दंतों में पिसते गरीब,बाजारवाद की सूली पर लटकते नैतिक मूल्यों के परखच्चे ," वर्तमान "के चरम भौतिकतावादी दर्शन पर क्रूरतम घात - प्रतिघात करती अतीत और मध्ययुग की सड़ी - गली व्यवस्था .... दीये की   रोशनी को देखकर में फिर सोचने लगता हूँ- उजाले के अट्टहास और अँधेरे के अवसाद के बीच की खाई कभी पटेगी या नहीं?
                               आइये मन में दीप जलाएं ,कर्तृत्व के प्रति आस्था का
रौशनी भी है, अँधेरा भी... सवाल है कि आप किसे देख रहे हैं? जगमगाहट या स्याह! अमीरी-गरीबी ,वर्ण व्यवस्था के उबाऊ मकडजाल पर जबरिया पन्ने रंगना मूर्खता है.कर्तृत्व ही प्रथम व् अंतिम सत्य है.- लाओ अपने मन का दीया,उडेलो  संकल्प का तेल और प्रज्ज्वलित करो लक्ष्य की बाती - उजियारी राह आपकी प्रतीक्षा कर रही है.पर जरा ठहरो -
                                    दर से निकले तो हो,सोचा भी किधर जाओगे?
                                      हर तरफ तेज हवाएं हैं बिखर जाओगे
मगर  घबराइए शायर निदा फाजली की इस धमकी से! उनहोंने ताकीद की है राह पर निकलने से पहले सोचने की.लक्ष्य का दीया अंतस में जलता रहेगा तब आपके साथ होगा स्वविवेक और स्व कर्तृत्व ; पाखंड वाद  तथा अतिवादिता की पिशाच्लीला से आप अछूते ही रहेंगे.
                                      नारायण... नारायण... नारायण... नारायण...
वीणा  की झंकार से विचार प्रवाह खंडित हुआ." देखो  देखो... शेर और बकरी- देवर्षी ने मुझे टोका. दीये के अंजोर में एक दृश्य स्फटिक की मानिंद उभरता हेई ,सिर्फ मेरे ही नहीं अमूमन हर किसी के सामने- " शेर झपट्टा मरकर बकरी को उदरस्थ कर गया .यह शेर पर निर्भर करता है वह किस तरह अपना पेट भरे.जीने का हक़ बकरी को भी है, उसे इतनी चालाकी बरतनी होगी की शेर के आक्रमण से बच सके.
जंगल का कानून,मेंडेल का नियम -"स्ट्रगल फार एग्जिस्टेंस ,सर्वाइवल आफ द  फिटेस्ट " और अमीबा से लेकर होमो सेपियंस तक सारा विकासवाद विज्ञान की पुस्तकों के जरिये पल भर में हमारे मस्तिष्क में तरंगित होता है.अचानक दीये की लौ कांपकर फिर स्थिर हो जाती है-इस बार दृश्य बदलता है.आलोक में इस बार मै खुद को पाता  हूँ.-मेरे दोनों हाथों में मुखौटा  है, एक हाथ में शेर का और दूसरे हाथ में बकरी का.जैसे-जैसे घडी कि सूइयां आगे बढती हैं कभी शेर तो कभी बकरी का मुखौटा  मेरे चेहरे पर चिपकने लगता है.जरा देखिये... आपका चेहरा पहचानकर भी झूठ मत बोलना!
मैं  खुद दिया बन गया हूँ.माथे पर उभरे स्वेद बिन्दुओं की क़तार  देखकर नारद जी मुस्कुराने लग जाते हैं-" वह देखो ल कलमकार!... दीये के आलोक पटल पर सिर्फ तुम ही नहीं सारा समाज ही एक मिनिएचर के रूप में दिखाई दे रहा है." चारों ओर मुखौटों क़ी दुकानों में चल रही छीना-झपटी से कोहराम मचा हुआ है.
        नारायण... नारायण... नारायण... नारायण...
वीणा  के तंतुओं के झंकृत होते ही देवर्षि अचानक अंतर्धान हो जाते हैं.चौंकता हूँ मैं फिर कुछ सोचकर उस दीये क़ी अग्निशिखा पर केन्द्रित हो जाता हूँ- मोतीचूर का लड्डू है यह समाज ... एक एक दाना यानि " व्यक्ति " हुआ समाज का घटक .मानवता के वैश्विक दृष्टिकोण पर सोचना ही चाहिए .फ़िलहाल अगर भारत के सन्दर्भ में ही सोचें जातीय ही नहीं भारत में बसा मानव समाज इस दीये क़ी लौ में झांककर देखें क्या ऐसे मूल्यों व् राष्ट्रिय चरित्र का प्रतिबिम्ब दिखाई देता है ?काश इस दीये क़ी लौ हमारे ठन्डे खून में ऊबाल  लाये और जगती आँखों से भी भारत का हर बन्दा पूरी शिद्दत के साथ दिवा स्वप्न साकार करने क़ी दिशा में कुछ इस तरह से सिंह गर्जना कर
सके-         देखा है मैंने जागती आँखों से एक ख्वाब ,वतन हो अपना सारे जहाँ का आफ़ताब
दीये क़ी रौशनी में भारत को विश्व का आफ़ताब क़ी मानिंद देखने के मेरे "विचार-त्राटक "पर अचानक जोरों का ब्रेक लग गया जब देवर्षि बदहवासी क़ी हालत में मेरे समक्ष प्रकट हुए 
         नारायण... नारायण... नारायण... नारायण...
" मैं जान गया हूँ ... धरती का मानव समुदाय इतना जटिल और खुदगर्ज क्यों हो गया है... सब कुछ इन सियासतबाजों क़ी मक्कारी है जो अवाम का आत्म सम्मान जागने ही नहीं देती.इस दलदल में भी कुछ चेहरे बेहतर सोच क़ी शक्ल वाले " अच्छे चने"हैं लेकिन वे गंदगी से लथपथ सियासी भाड़ को फोड़ने में सक्षम नहीं.सारे सिस्टम ही इतने सड गए है कि आम आदमी के मन में राष्ट्रिय चरित्र का उजियारा क्या खाक लायेंगे जो बालूई बुनियाद कि वजह से खंड-खंड खंडित हो चुके हैं."अवाम को वे बिना रीढ़ का लिजलिजा मांसपिंड बनाये रखना चाहते हैं.
                      अचंभित मैं,देवर्षि के चेहरे में आर्कमिडीज़  के उन हाव-भाव को पढ़ रहा था जो सापेक्षता के सिद्धांत क़ी तह तक पहुंचकर दिखाई दिए थे. यूरेका... यूरेका... ... नहीं मै अपने आप में लौटा.... मुनि श्रेष्ठ कह रहे थे -"समाज क़ी अधोगति का एकमात्र हल सामाजिक चेतना ही है" यह अधोगति मुझसे देखी नहीं जाती.... कहकर देवर्षि अंतर्धान हो गए.
                            पर मुझे अच्छी तरह  ध्यान है अपने अंतस में प्रज्ज्वलित होते दीये का. आइये... दीप पर्व क़ी इस बेला में मेरे हाथों में रखे इस दीये को आप भी स्पर्श करें ताकि आपके अंतस का दीया भी दीप-दीप मिलकर दीप मालिका  बन जाए और सार्थक कर दे यह दीप पर्व....
             अपना ख्याल रखिये    
                                                           किशोर दिवसे 
                                                                            मोबाईल 9827471743
                                           

गुरुवार, 2 अक्टूबर 2014

Posted by with No comments


ख़त्म कर  दो कचरा!
======================
जितना असह्य है कचरा 
भीतर घर के और पड़ा 
दीवार,अहातों के बाहर इर्द-गिर्द,
गलियों ,सड़कों ,नुक्कड़ ,चौराहों 
गाँव ,शहर सड़ांध फैलाता 
उससे अधिक पल-पल प्राण लेता है 
दिमाग के भीतर बजबजाते और 
फड़फड़ाते चमगीदडों जैसा कुंठित 
संकीर्ण सोच  का कचरा 
सो, ख़त्म कर दो तुरंत 
कचरा अपने दिमाग के  भीतर 
और बाहर का- इसी पल 
वरना भोग रही हैं संत्रास  पीढ़ियां 
इतनी सी  बात नहीं समझे आप!
नहीं है काम सरकार या नेता का 
सिर्फ तय कर ले हर इंसान 
नहीं रहेगा कचरा किसी और 
तभी खिलेगी मुस्कान चहूँ और!



बिलासपुर के टाइटस परिवार से जुड़े हैं अप्पाचेन , बापू के डांडी मार्च काफिले में शामिल 81 की मूर्तियों में एक उनकी भी। ....

Posted by with No comments

बिलासपुर के   टाइटस परिवार  से जुड़े हैं अप्पाचेन
===================================
बापू के डांडी मार्च काफिले में शामिल
81 की मूर्तियों में एक उनकी भी। ....




बिलासपुर छत्तीसगढ़ का एक परिवार है जो ऐसी  शख्सियत से जुड़ा है जिनकी मूर्ति सैफ़ी विला , डांडी ,गुजरात  में स्थापित की जाएगी।  जी हाँ !ऐतिहासिक डांडी  शहर जहाँ से महात्मा गांधी ने नमक सत्याग्रह के अंतर्गत  " डांडी मार्च" निकाला  था।  शांतिनगर सिद्धि शिखर विस्तार  ,बिलासपुर में रहने वाला यह   टाइटस परिवार है। जिनकी  मूर्ति लग रही है वे टाइटस जॉर्ज  के  दादाजी व्  जार्ज टाइटस  के पिता  वेरथुंडियिल टाइटस हैं. 1980 में  थेवेरथुंडियिल टाइटस मृत्यु हुई। बापू के सहयोगी उन्हें टाइटस जी कहते थे।
                        टाइटस परिवार के  लोग थेवेरथुंडियिल टाइटस जी को अप्पाचेन ( मलयालम अर्थ -पिताजी ) कहते थे। अप्पाचेन  महात्मा गांधी के विश्वासपात्र डेयरी एक्सपर्ट रहे।  खास बात यह कि उन्होंने बापू से अपने रिश्ते का निजी स्वार्थ के लिए कभी लाभ नहीं उठाया। कभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी  अवार्ड भी नहीं लिया। न कोई चौक बना  न कोई सड़क।  जब तक बापू के साथ रहे आश्रम के लिए डेयरी का काम सम्हाला। अप्पाचेन की मृत्यु 1980 में हुई थी। डांडी यात्रा के  दौरान बापू  की यादों को अप्पाचेन ने अपनी डायरी में सहेजकर रखा है। .... उसी डायरी में दर्ज यादों की इबारतें। .....
                      12 मार्च 1930 बापू ने डांडी मार्च निकाला था। उसी यात्रा में मैं भी शामिल था।  सख्त निर्देश थे उनके -पूरा अनुशासन ,शांति रखना है ,अगर कोई कार्रवाई हुई तो विरोध नहीं होगा। जो नहीं कर सकता वह छोड़  कर जा सकता है. कुछ ने आश्रम छोड़ दिया था। डांडी मार्च पर 80 लोग गए। महिलाओं ने आश्रम सम्हाला।
                    कोलकाता की लिली बिस्किट कंपनी ने  बापू साथ में बिस्किट ले जाने का ऑफर दिया था जिसे उन्होंने विनम्रता से ठुकरा दिया। यात्रा की शुरुआत "वैष्णव जन तो तेने कहिये "भजन से हुई  थी। अप्पाचेन ने लिखा है 20 किलोमीटर चलने के बाद सभी विश्राम के लिए रुके।  अप्पाचेन  सूज गए थे। बापू  ने नमक के पानी में डुबोकर रखने को कहा। सुबह तक  पैर ठीक हो गए।
                               उनकी डायरी में लिखा है -_ क्या मुझे जीवन भर कुवारा रहना पड़ेगा?- अप्पाचेन ने बापू से पूछा उनका जवाब था,"नहीं ,साबरमती आश्रम में रहने तक।  आश्रम में कुछ लड़के लड़कियां छिपकर रोमांस किया करते थे  . बापू की पीठ के पीछे। प्रेम पत्र मिलने पर बापू को दुःख भी हुआ। उन्होंने कहा,"यह सब मेरे ही पाप का नतीजा है जो इस आश्रम में हो रहा है।
महात्मा गांधी एक बार केरल गए थे अप्पाचेन के घर।   उन्होंने दादाजी  से कहा की आपका बेटा (अप्पाचेन)आश्रम में पूरी तरह.सुरक्षित है।    
                         1930 में  जेल यात्रा से छूटने के बाद 1934  में   अप्पाचेन  केरल गए। 17 साल की अन्नम्मा ब्याह हुआ। रोमांटिक हनीमून की कल्पना उस वक्त फुर्र हो गयी जब अप्पाचेन और अन्नम्मा को आश्रम में -अलग -अलग पड़ा। अन्नम्मा से बापू ने कहा ,"बहू !तुम शौचालय साफ़ करोगी ,अन्नम्मा की घिग्घी बंध  गयी। बापू का  अनुशासन सख्त था। 1934 में बापू वर्धा में  डेयरी शुरू करना चाहते थे। ब्रिटिश सामंत की बेटी मेडिलिन स्लेड (बापू ने उसका   नाम रखा मीराबेन ) वहीं  पर थी।उनसे अप्पाचेन  की नहीं जमी  .बापू  ने रोका  लेकिन वे  सपत्नीक केरल चले गए। अप्पाचेन अक्सर कहते ,"अगर  ईसाइयों के स्वर्ग में गांधीजी के लिए स्थान नहीं तो मैं वहां भी नहीं जाना  चाहूँगा। वे गुलजारी लाल नंदा साथ  बैरक में भी रहे।
                  अब जाकर थेवेरथुंडियिल टाइटस यानि अप्पाचेन के  बापू से जुड़े सम्बन्ध को मान्यता मिली है। मूर्तिकार चौकी श्रीनिवास  ने युवा टाइटस जी की  मूर्ती बनायीं है। यह डांडी  सत्याग्रह स्मृति प्रोजेक्ट का  हिस्सा है  यहां गांधीजी सहित डांडी  मार्च करने वाले 81 लोगों की मूर्तियां लगेंगी।   प्रोजेक्ट में 31 भारतीय और 9 विदेशी मूर्तिकार हैं।  मूर्तियां सैफ विला ,(डांडी निकट) की  15 एकड़ की जमीन पर लगेंगी जहाँ बापू के संगवारी रुके थे।
 बिलासपुर ,छत्तीसगढ़ में रहने वाला टाइटस परिवार इस उपक्रम से प्रफुल्लित है।  टाइटस परिवार के एक सदस्य यानी टाइटस जार्ज के चाचा थॉमस टाइटस अभी भोपाल में रहते है। वे फ्री लांस पत्रकार भी हैं।   निश्चित रूप से टाइटस परिवार की  ख़ुशी अपने  शहर बिलासपुर की  ख़ुशी  का सबब तो होगा  ही  ।
(  अंग्रेजी में एक लेख रीडर्स डाइजेस्ट में भी छपा है )

शुक्रवार, 26 सितंबर 2014

सियासी हनीमून ख़त्म ,,तलाक

Posted by with No comments




 तेजी से बदल रहे हैं सियासी समीकरण। हर पल  नए दांव की तैयारी आशंका और अंदेशा  !महाराष्ट्र की राजनीति  एक ही दिन दो प्रमुख गठबंधनों के टूटने की गवाह बनी और इसके साथ ही विधानसभा चुनाव में मुकाबला बेहद रोचक हो गया क्योंकि अब चारों प्रमुख दल भाजपा, शिवसेना, कांग्रेस एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अलग अलग चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
भाजपा—शिवसेना और कांग्रेस—राकांपा के पुराने गठबंधनों के टूटने के बाद महाराष्ट्र की चुनावी फिजा में काफी गर्मी पैदा हो गई है। संभव है कि अब चुनावी मैदान में पुराने दोस्त एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करें।

इन चार प्रमुख दलों के अलग चुनाव लड़ने के फैसले के बाद राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पांचवें प्रमुख दावेदार के रूप में जनता के बीच जाएगी। वैसे मनसे को लोकसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था और उसका खाता भी नहीं खुल पाया था।
लोकसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना ने कुछ छोटे दलों के साथ मिलकर 48 में से 42 सीटें जीतीं। महाराष्ट्र में शिवसेना अब तक भाजपा के बड़े भाई की भूमिका निभाती रही थी। इन दोनों के बीच उस वक्त अलगाव हुआ है जब भाजपा केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत के साथ सत्तासीन है। तीन दशक बाद ऐसा हुआ कि किसी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला।चलिए देखते हैं।राजनीति की गणिकाएं किसपर।।।।।कैसे डोरे डालने में कामयाब होती है!

छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा करोड़पति की शूटिंग ...... रिश्ते में हम आपके फैन लगते हैं ssssssss हाँ ssss ई ! =

Posted by with No comments









छत्तीसगढ़ में कौन बनेगा करोड़पति  की शूटिंग
================================
रिश्ते में हम आपके फैन लगते हैं ssssssss हाँ ssss ई !
=======================================
 अरसे  से चर्चित रहा है कौन  बनेगा करोड़पति यानी-केबीसी। अनेकों लोग समाज के अलहदा दर्जे से इस महोत्सव में शामिल हुए, हो रहे हैं ... । अपनी-अपनी फूर्ति और बुद्धिमत्ता के बरक्स राशि जीती ,खुश हुए।  अपने परिवार और शहर को  खुश किया। मेहनत से पैसा कमाया और सेलिब्रेटी स्टेटस भी हासिल किया। निश्चित रूप से कुछ विनर्स को चंद संस्थाओं ने हाथों-हाथ उठाया.........।
                      बात ही छत्तीसगढ़ के ख़ुशी  से नाचने की है। केबीसी -7  यानी सप्तकोटी महासम्मान। शूटिंग  राज्य की राजधानी  रायपुर में। सभी जिंदादिल बन्दों की निगाहें इस खबर के इर्द-गिर्द  घूमती हुई। बोले तो बात ही कुछ ऐसी है!-" अखबारनवीस !पास -वास  का जुगाड़ करवा दो  यार।  तुम ठहरे पत्रकार बिरादरी के फ़ौरन  जुटा लोगे!"-अपने दद्दू   ने मुझे फोन किया था।
   " क्या बताएं दद्दू ! रायपुर के इनडोर स्टेडियम में देखा नहीं कैसी बमचक मची है। मीडिया को  भी तवज्जो नहीं है। हालांकि यह सही है कि मेगा  इवेंट की तैयारी में अच्छे-अच्छों के  छक्के छूट जाते हैं। लो। .. अब तो फर्जी पास की भी अफवाह उड़ गई !" हाँ ,दद्दू हालत अनुपम खेर के शो जैसी है -जिंदगी में कुछ भी हो सकता है। "-मैंने कहा और दद्दू से बोला-" देखे  न अख़बार आज के !- वीआईपी पास भी  लिमिटेड।
           कोई बात नहीं दद्दू -"अपन लोग अखबारी रिपोर्ट  और टीवी पर प्रसारण देखकर काम चला लेंगे"  ,मैंने दद्दू को दिलासा दिया।
"यार अखबारनवीस, तुमने कोशिश नहीं की एसएमएस या ऑनलाइन नाम दर्ज करने की?"-दद्दू   ने मेरी टोह ली। "दद्दू! कलमघसीटी  से फुर्सत मिले तब तो!ज़नरल नॉलेज बढ़ाने  टाइमच नहीं मिलता है । वैसे केबीसी में  उन लोगों को जरूर जाना
 चाहिए जो काम्पीटीटिव परीक्षाओं की तैयारियां कर रहे हैं।  या फिर  वहां जाने के लिए  पूरी तैयारी करें। '- मैंने अपनी नालायकी पर पर्दा डालने की असफल कोशिश की। चंद  मिनट गुजरे नहीं थे दद्दू आ  टपके मेरे घर पर। केबीसी की खबर इन दिनों हॉट-केक है। मैंने दद्दू  को जान  -बूझकर  छेड़ा-
               " दद्दू! एसएमएस किया केबीसी लिए? "  नहीं यार…। इतनी  भगदड़  में कहाँ  अपना नंबर लगेगा? और कोंचने की नीयत  से मैंने कहा ,"  ! वैसे रायपुर  की महापौर किरणमयी नायक भी केबीसी की तैयारियों के मामले में सोनी एंटरटेनमेंट कंपनी को चमकाकर दबंगई दिखा गई। बच्चन  साहब की दस करोड़ की  वैनिटी वैन,मनीष पॉल की जबरदस्त एंकरिंग ,देखने   का इन्तेजार निश्चित रूप से सभी  फिल्म प्रेमियों को होगा नहीं क्या! शो के दौरान छत्तीसगढ़ के विरासत की डिजिटल झांकी   दिखाएंगे। ..... अच्छा है  नहीं दद्दू!  (प्रोग्राम लाइव नहीं देखने मिलेगा इस अंदेशे में दद्दू मुंह और लटका हुआ   था। )
                "  क्या सभी जगह  फिल्म स्टारों के प्रति  आकर्षण ऐसा ही होता है ?",दद्दू  ने चाय सुड़कते हुए सवाल दागा। "यार दद्दू  ! देखो !मुंबईकरों को तो  एनी टाइम शूटिंग शेड्यूल देखने का मौका मिलताईच्च है। अपुन छोटे और मझोले शहर के लोग तो ऐसी ऐतिहासिक घटना का इन्तेजार करते हैं। फिर  सेलिब्रेटी स्टेटस बनाने में  लगने वाली मेहनत लोग नहीं देखते.फिल्म स्टार्स दिन-रात झोंक देते हैं काम के पीछे , बाहर से सिर्फ उनका ऐश्वर्य आँखों में दीखता है। फिर भी क्रेज तो है। चाहे उनकी स्टाइल अपनाने का हो   या उनके भव्य व्यक्तित्व से कुछ सीखने  हो  !
                     "  मुझे लगता है केबीसी के इस शूटिंग दौर से छत्तीसगढ़ राज्य ( क्रेडिट रमन सरकार को )  का नाम देश के फ़िल्मी नक़्शे पर उभर जायेगा। "-दद्दू बोले। "ठीक कह रहे हो दद्दू,लेकिन  मुख्यमंत्री जी को हॉट  सीट पर बैठने के दौरान महानायक अमिताभ बच्चन के कानों में छत्तीसगढ़ की फिल्म इंडस्ट्री को बेहतर बनाने और छत्तीसगढ़ में फिल्म स्टूडियो  के निर्माण में  मदद के   आश्वासन की बात डाल देनी  चाहिए। "-मैंने दद्दू के कान भरे. मैं जानता  हूँ की दद्दू अपने "फ्री फंड डॉट कॉम के सर्वर  में यह बात जरूर डालेंगे।
                "अब चलता हूँ अखबारनवीस। ... दद्दू ने सब्जी  उठाकर कृष्णमुख होने  इजाजत ली।  इसी बीच पप्पू ने टीवी का स्विच ऑन किया।
अपनी चर्चित फिल्म शहंशाह  का वही सदाबहार डॉयलॉग धाँसू अंदाज में डिलीवर करते हुए अमिताभ बच्चन  स्क्रीन पर नजर आ रहे  थे -"रिश्ते में हम तुम्हारे बाप लगते हैं। ......  ssssssss हाँ ssss ई !
                                                                         जिंदादिल रहें ,मुस्कुराते रहें ,जागरूक रहें। .....
                                                                          किशोर दिवसे ,बिलासपुर छत्तीसगढ़
                                                        
                                                        
                    













बुधवार, 24 सितंबर 2014

गर्व से कहो कि हम भारतीय हैं ! मंगल मिशन कामयाब

Posted by with No comments

 गर्व से कहो कि हम भारतीय हैं ! मंगल मिशन कामयाब



सचमुच  यह एक खुश खबरी है। भारत ने आज अपना अंतरिक्ष यान मंगल की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित कर इतिहास रच दिया। सबसे पहले  टीम को बधाई। कामयाबी का श्रेय कौन लेगा यह दूसरी बात है। कार्यकाल मोदी सरकार होने की वजह से निश्चित तौर पर यहतकनीकी उपलब्धि उनके खाते  में दर्ज होगी।  मंगल मिशन कामयाबी की उपलब्धि हासिल करने के बाद भारत दुनिया में पहला ऐसा देश बन गया, जिसने अपने पहले ही प्रयास में ऐसे अंतरग्रही अभियान में सफलता प्राप्त की है। सुबह 7 बज कर 17 मिनट पर 440 न्यूटन लिक्विड एपोजी मोटर (एलएएम), यान को मंगल की कक्षा में प्रविष्ट कराने वाले थ्रस्टर्स के साथ तेजी से सक्रिय हुई, ताकि मंगल ऑर्बिटर मिशन (एमओएम) यान की गति इतनी धीमी हो जाए कि लाल ग्रह उसे खींच ले। मिशन की सफलता का ऐलान करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा एमओएम का मंगल से मिलन।फिर भी एक  जरूर है ,समाज में वैज्ञानिक स्तर पर इतनी तरक्की   होने के बावजूद विज्ञान की उपलब्धियों का  क्षण उपयोग करने पर भी हमारी सोच पूरी रफ़्तार से वैज्ञानिकता में रच नहीं पाई। अंधविश्वासों की गिरफ्त से छुटकारा अभी बाकी है!विज्ञान के प्रति हम सभी स्तर पर नमकहलाल बनें।

Kishore Diwase: तभी आकाशवाणी श्रोताओं के भी आएंगे-अच्छे दिन!

Posted by with No comments
Kishore Diwase: तभी आकाशवाणी श्रोताओं के भी आएंगे-अच्छे दिन!: आकाशवाणी  का जलवा अब भी कहीं कम नहीं हुआ है। अनेक पीढ़ियां रेडियो सुनकर जवान हुई कुछ बुढा  भी गयीं। संवाद में तेजी लाने के उद्देश्य से आका...

चिड़ियाघर का बाघ ,युवक की मौत ...... सवालों के पैने नाखून

Posted by with No comments

 चिड़ियाघर का  बाघ ,युवक की मौत ...... सवालों  के पैने  नाखून

मुझे जैक लन्दन का उपन्यास याद  आ रहा है -CALL OF THE WILD. इंसान और जंगल  अंतर्संबंधों पर रोचक विचारोत्तेजक नावेल है। जो  होना था सो हो गया। सवाल ये है कि क्यों हुआ और क्या इसे रोका जा सकता था? दिल्ली चिड़ियाघर के एक सफेद बाघ ने मंगलवार को एक युवक को उस समय अपना शिकार बना डाला जब वह बाघ के अहाते की बाड़ पर चढ़कर उसकी तस्वीर लेने की कोशिश करते समय दुर्घटनावश (अहाते के) अंदर गिर गया। हालांकि अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि करीब 20 वर्षीय आयु का यह युवक अहाते में कैसे गिर गया, लेकिन चश्मदीदों ने बताया कि वह बाड़ पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था और फिसल गया।

बाघ ने युवक पर कुछ मिनटों तक हमला नहीं किया, लेकिन किसी ने उसपर एक पत्थर फेंका और गार्ड ने बाड़ पर प्रहार करना शुरू कर दिया जिससे बाघ हिंसक हो गया। एक चश्मदीद ने बताया कि तब बाघ ने उसे उसकी गर्दन पकड़ ली और उसे घसीट कर दूर ले गया। कुछ चश्मदीदों ने दावा किया कि बाघ जब युवक को घसीट कर दूर ले जा रहा था तो चिडियाघर के गार्ड उसकी मदद नहीं कर सके क्योंकि उनके पास ट्रैंक्विलाइजर बंदूकें नहीं थीं।
दिल दहलाने देने वाली इस घटना की एक चश्मदीद ने फिल्म बना ली, जिसमें बाघ युवक को गर्दन से पकड़ता हुआ और फिर उसे मारता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस और चिडियाघर के अधिकारी घटना घटने के कई घंटों बाद तक शव को अहाते से निकालने में असमर्थ रहे। चिड़ियाघर के एक अधिकारी ने टीवी चैनल पर कहा है की बाड़  में युवक खुद गया था।
                      अनेक सवालों के पैने नाखून चुभ रहे हैं-1 चिड़िया घरों में आपदा  स्थिति कितनी बदतर है । 2 क्या बाड़  को तकनीकी रूप से और ज्यादा सुरक्षित बनाया जा सकता है ? 3 .युवक  अगर मानसिक रूप से आंशिक असंतुलित  था ,तब भी क्या दर्शकों को जबरिया दुस्साहस करने  विरुद्ध चेतावनी और वन्य पशुओं   के आसपास रहने की तमीज-तहजीब सिखाई और चेतावनी नहीं दी जानी चाहिए?4 शेर को पत्थर मारने की बेहूदी  सोच  के बदले   सब लोग और चिड़ियाघर के अधिकारी /कर्मचारी  मिलकर युवक को बचाने के ठोस उपायों पर ध्यान केंद्रित नहीं कर सकते थे?बेशक हादसा पीड़ित परिवार के साथ बेहद बुरा हुआ। फिर भी क्या क्या  सवालों के पैने नाखून प्रशासनिक /नागरिक सोच  के जिस्म  को कुरेदेंगे?
                                

मंगलवार, 23 सितंबर 2014

घर को लगी आग घर चिराग से

Posted by with No comments



 ये लो इसे  कहते हैं घर को लगी आग घर  चिराग से। पीएमओ और मीडिया के रिश्ते में खटास की खबर तो काफी पुरानी हो चुकी थी। मीडिया की बौखलाहट   इस मुद्दे पर भी थी कि  पीएम मीडिया को उतनी तवज्जो क्यों नहीं दे रहे है जितनी अमूमन प्रत्येक प्रधानमंत्री दिया करते थे .।  पीएम के विदेश दौरे पर मीडिया दिग्गजों और कुछ अखबार मालिक भी साथ हुआ करते थे। अब अचानक क्या हुआ कि  पीएम की रणनीति बदल गयी? इसका हिडन एजेंडा क्या हो सकता है? यह दूरी बनाने का राज! वो क्या कहते हैं-  किसकी दाढ़ी में तिनका!
              खैर पीएम की माया पीएम जानें।   देखिये-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जनसंपर्क कार्यालय की कार्यशैली पर संघ परिवार के ही सदस्य संगठन-अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने सवाल उठा दिया है। पंचायत ने कहा है कि यह कैसा कार्यालय है जहां आवेदनों की न रिसीविंग दी जा रही है और न किसी प्रकार की सूचनाएं मिल रहीं हैं! समस्याओं को लेकर पहुंच रही जनता कार्यालय के कामकाज के ढंग से निराश दिख रही है। यह निराशा धीरे-धीरे तीखी प्रतिक्रिया में बदल सकती है। यह भाजपा के लिए घातक हो सकता है।

ग्राहक पंचायत के तीखे पत्र से भाजपा में हड़कंप की स्थिति है। 14 सितंबर को काशी आए आरएसएस के पूर्व प्रवक्ता और वर्तमान में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने भी हिदायत दी थी। उन्होंने कहा था कि कार्यालय सिर्फ आवेदनों का संग्रहालय बन कर न रह जाए। लोगों को कुछ होने का आभास भी होना चाहिए। वैसे, खुलने के 3२-३3 दिनों के बाद कार्यालय अपनी छाप नहीं छोड़ पाया है। समस्याओं के संबंध में सिर्फ आवेदन बटोरे और पीएमओ को संदर्भित किए जा रहे हैं। उनका फॉलोअप नहीं हो रहा है। आवेदक के लिए मालूम करना कठिन है कि उसकी समस्या के समाधान की दिशा में क्या प्रयास हो रहे हैं।

इस बार ग्राहक पंचायत के अध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने शहर में बिजली संकट के बहाने कार्यालय पर सवाल उठाया है। वह खोजवां में रहते हैं। शहर के प्राचीन मोहल्लों में एक खोजवां संघ और भाजपा का गढ़ माना जाता है। गुप्ता के पत्र के अनुसार, लोगों को प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र में रहने का आभास नहीं हो रहा है। गंदगी, अतिक्रमण, जाम और बिजली-पानी की समस्याएं पहले जैसी ही हैं।
भाजपा के कार्यकर्ताओं व समर्थकों को विपक्षी ताना मारते हैं-अरे, हम तो मोदी जी के गांव में रह रहे हैं। ऐसी बिजली कटौती तो गांव में होती है। पंचायत ने पीएम से समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी हस्तक्षेप पर जोर दिया है ताकि जनता का विश्वास भाजपा पर बना रहे। आरएसएस ने ग्राहक पंचायत की स्थापना उपभोक्ता कानून और अधिकारों के प्रति जनसामान्य में जागरूकता के लिए की।

आमतौर पर ग्राहक पंचायत 'लाइम-लाइट' में नहीं रहती लेकिन देश के आर्थिक सामाजिक परिदृश्य में बदलाव के बाद उसकी सक्रियता बढ़ी है। बाजारवाद के दौर में उपभोक्ता हितों के संरक्षण के लिए यह आरएसएस का पहरुआ संगठन है।संघ के पहरुआ संगठन में यदि इस तरह का नैराश्य है तब तो भाई खतरे  घंटी बजनी शुरू समझो। अब नजर ऊँट की करवट पर!

00