गुरुवार, 18 सितंबर 2014

Posted by with No comments



गुनगुनाती है कुदरत 

वर्षा गान -   ( INCANTATION FOR RAINS- By -ANONYMOUS)
हरे तीर चीरते हैं धरती का सीना
और बढ़ते हैं स्याह बादलों की ओर 
टपकती है जल  बूँदें टप टप टप टप 
बरसती जल धाराएँ करती हैं शोर
टपकती हैं कोपलों से बूँदें टप टप टप टप 
और हरे तीरों का आवेग लेता है वेग
पिघलने लगता है गहरा कुहासा
बूँदें बनकर टप टप टप टप

ज्वार भाटा     -   (THE TIDE RISES THE TIDE FALLS- By -H.W.LONGFELLOW)
लहरें उठती हैं और गिरती हैं
सांझ के धुंधलके पर लगता है स्याह का कर्फ्यू
तब उत्तेजित समंदर की नम भूरी रेत पर
फिर से लहरें उठती है और गिरती हैं
भागता है पथिक बदहवास शहर की ओर
छोड़ जाता है पदचिन्हों के क्षणिक छाप
फिर नया पथिक... और नए पद चिन्ह
क्योकि लहरें उठती हैं और गिरती हैं

 समंदर का साया     -   ( FROM SEA-By-WITTER  BYNNER  )


पर्णांग की पत्तियों सी पारदर्शी 
स्फटिक से विहंगम में इठलाती
लहराती /लता के तने पर  बलखाती 
उस रही थी एक प्यारी सी तितली
दूर तक पसरे दक्षिणी पोखर की ओर
अब नहीं है आकाश में तैरती सी
वह तितली जो उडी थी आकाश से उत्तरी
अपने पंखों का धनुष उठाये,अनदेखी
पश्चिम में मछुआरी  नौकाओं के दस्ते
लंगर डाले हुए अनेक जहाज़ों के बीच
पूरब में अकेला सारस स्थिति प्रग्य
छिपकर  कर रहा है मत्स्य यग्य 
नहीं है कहीं  पर भी सूखी जमीन/पर
सूरज की गर्म रौशनी के नीचे
 हाथ भर के फासले पर है शांति
निस्तब्धता ,सहज और अनुपम 
====

Posted by with No comments

.
  निद्रारत सुंदरी     THE SLEEPING BEAUTY  BY - SAMUEL ROGERS

स्वर्ग   के   स्वप्न  देखती  है  निद्रारत  सुंदरी 
हंसती है आँखें उसकी पलकों में छिपी
गुलाबी ओंठ मुस्काते हैं मीठी मुस्कान
और थरथराने लगते है गहरी साँसों से
रक्तिम कपोल हैं लज्जा के चुम्बन से
हंसिनी का भास सुराहीदार गर्दन से 
स्पर्श करता है प्रणय अदृश्य ओठों से 
ओठों ही ओठों में गुनगुनाती है कैसे
जानना चाहता हूँ पर डर है  जैसे 
 विस्मृत है देहभान ,देहो के मेल से
सिसकती    है  वह कसमसा कसमसाकर
संगमरमरी हाथ हैं धवल गुम्बदों पर 
हिंडोले में झूलती है अब वह निद्रारानी के
जसे कोई फरिश्ताखोया हो विश्रांति में
खोई रहो स्वप्नों में निद्रालीन इसी तरह
स्वर्ग के नियंत्रण में है भावनाओं का बहर
अदृश्य लोक में छ्पराज दिव्य स्वप्न का
मीठी मुस्कान,तुम्हारी कसमसाहट का

खूबसूरत कलियों के नाम -TO THE  VIRGINS  - BY ROBERT HARRICK 

ओ खूबसूरत गुलाब की कलियों !                          
दुपट्टे में समेट लो समय के पाखी को
आज खिलखिलाकर रहे है जो दहक
उड़ जाएगी सदा के लिए  उनकी महक
स्वर्ग का ज्योतिपुंज.. यौवन का सूरज
उठ रहा है अब धीरे-धीरे आकाश पर
आयु का दावानल जब झुलासयेगा तन
 नहीं लौटेगा तब यौवन का मादक मन
रति ताप से जब दहकने लगता है तन
प्रेम की मधुरता से महकता है मन
प्रौढ़ता का प्रतिबिम्ब जब छू लेगा तन
गमकती यादों में रोया करेगा मन
मत बनो लाजवंती,प्रेम की यही है चाह
आसक्त भमर को है मधुरस की आस
कुम्हलाया अगर यौवन पुष्प.मुरझाएंगे टेसू
जीवन भर आँखों में होंगे आंसू आंसू आंसू...


रोजलीन ---- ROSALIN-BY-THOMAS LODGE 

चमकता है आसमान में अप्सराओं सा            
दिव्य रूहों का सौन्दर्य अलौकिक सा  
केशों का मोहपाश है उसका मेघवृन्द  सा
बिखरे या नागिन सी वेणियों में गुम्फित सा 
तुम लावण्यमयी    रति रूपा हो रोजलीन 
उसकी आंख्ने जैसे बर्फ में जड़े हीरे
स्वर्ग का प्रवेशद्वार हैं उसकी गहरी पलकें
आँखों में जब दहकते हैं प्रेम के स्फुल्लिंग
हतप्रभ रह जाते हैं समूह  देवताओं के
क्या तुम सचमुच मेरी हो रोजलीन !
रक्तिम  बनाते  हैं  भोर  के  गुलाबी  चेहरे  को 
कपोलों की रंगत को अरुणिमा देती  सुर्खी को
मेनका सी मुस्कान मोहक है मंद- मंद
यौवन से महकते हैं रोजलीन के अंग-अंग
ओष्ठ युग्म जैसे जोड़ी गुलाब कलियों की
परिधि में है कैद मदनपाश सीमाओं की 
क्या तुम सचमुच मेरी हो रोजलीन!
शाही स्तम्भ हैं उसकी गर्दन सुराहीदार 
स्वयं प्रेम जिसके बंधन में है बेजार
अपनी एक झलक  पाने को आतुर प्रतिपल 
झील सी आँखों में डूबता हर पल
सच! तुम कितनी सुन्दर हो रोजलीन!
आल्हाद के केंद्रबिंदु हैं कुचाग्र  उसके
और उरोज जैसे गुम्बद स्वर्गद्वार के 
जिनके सभी वलयों पर आसक्त प्रकृति 
करती है परावर्तित सूर्य रश्मियाँ भी
सम्मोहन में जिसके मैं हो जाता हूँ लीन
क्या सचमुच तुम मेरी हो रोजलीन!
उज्जवल मोती और रक्तवर्णी माणिक
धवल संगमरमर..नीलम के नीलमणि 
उसके अंग-प्रत्यंगों के सजीव अलंकार
कामदेव की धनु प्रत्यंचा को देते हैं टंकार
रेशम का स्पर्श और मधु की मिठास
रोजलीन! तुम्हारे प्रेम की कैसी है आस!
उर्वशी.. मेनका ..रम्भा या रति की छाया
कामाग्नि का देह-दर्प तुममें ही समाया 
नयन कटाक्ष करते है ईश्वर को आहत 
कामबाण की मूर्छा से मन को है राहत 

जाओ मेरे प्यारे गुलाब!! --   GO LOVELY ROSE--- BY-EDMUND WALLER 

जाओ मेरे प्यार गुलाब 
 उससे कह देना तुम जाकर कि    
गुम हो रहे हैं पल-पल ,छिन-छिन 
क्या ...अब वह नहीं जानती कि 
जब भी मैं कहता हूँ उसे-प्यारे  गुलाब!
महकने लगती है जैसे-खुद ही हो गुलाब !
*****
जाओ मेरे प्यारे गुलाब
!उससे कह देना तुम जाकर कि 
सुमन,सुधा,सुकेशा, सुनयना है वह
सहेजा हैं यौवन जिसने ,स्याह नजरों से बचाने
रति रंग सजे अंग-अंग,इस देह के वीराने
जो तन था एक शून्य बिना प्रेम भ्रमर के
रीता था यह रति धनु,बिना काम बाण के
****
चाहे तो तुम फिर मुरझा जाना गुलाब!
तुम्हारी आँखों में ही पढ़ लेगी  ख्वाब
कि कितने कम थे प्रगाढ़ता के वे पल
कली के खिलने और मुरझाने के बीच
कितने अदभुत!महकते रहे साँसों के बीच
सावन में सारिका के सुरों से गए सींच 

चांदनी में अभिसारिका ---A THRUSH IN THE MOON LIGHT-BY-WITTER BYNER 

चाँद उतरा आसमान से और
ढांप लिया आश्चर्य  से मुझे 
उसकी निकटता और स्पर्श से 
मैं हो गया सम्मोहित ऐसे 
गूंजने लगे प्रेमगीतों के स्वर जैसे
मेघों की गरज,फिर शीतल फुहारें
मैंने झुकाया सर उस चाँद की ओट में 
बेसुध था उस स्निग्धता से मैं
और चाँद आ गया एकदम पास 
पक्षियों के कलरव ने जगाया देह्भास 
सर उठाया तो निशा ने कहा अलविदा
यामिनी के स्याह को  ले उडी  वे रश्मियाँ 







































दुखवा मैं कसे कहूं मोरी सखी!!

Posted by with No comments

दुखवा मैं कसे कहूं मोरी सखी!!!


प्रिय सखी
सच कहती हूँ... मेरी तकदीर में सुख कम दुःख ज्यादा लिखे हैं.अक्सर सफ़र पर ही रहती हूँ.कभी शहर के भीतर तो कभी लम्बे सफ़र पर....छोटे शहर से बड़े शहर तक.कई बार मेरी यात्रा एकदम तन्हाइयों में होती है . हाँ शहर के भीतर जरूर बच्चे से लेकर बूढ़े तक मेरे साथ होते हैं.दूर के सफ़र में मेरे इर्द-गिर्द बस... पेड़ -पौधे ... आसमान से मेरा चेहरा तकते चाँद-सूरज और मेरे जिस्म से होकर गुजरते इक्का-दुक्का इंसान या फिर भीड़ का रेला जो कभी रुकता ही नहीं.
                   सखी रे..मेरे बगैर कोई भी नहीं रह सकता.सब मुझे इस्तेमाल कर भूल जाते है.यूज किया और हाथ झाड़कर चल दिए.कभी कोई गौर करता है मेरी हालत पर?कैसी दिख रही हूँ मैं.. मेरी तबीयत ठीक है या नहीं... शरीर पर जख्म हैं तो नहीं! कई लोग तो बेवकूफों की तरह देखते रहते हैं ... मेरा जिस्म छलनी हुआ जाता है पर मुझसे बदसलूकी करने वालों को रोकते ही नहीं.... सजा क्या ख़ाक देंगे?माना कि मेरे साथ मील के पत्थर हैं पर वे भी तो गूंगे हैं!
                      सखी रे! तुम सब मेरी सहेलियां हो जो छोटी-छोटी जगह से आकर मुझसे अक्सर मिलती हो .न जाने कितने कोनों से.. नुक्कड़ों से घूम-फिरकर कितनी तकलीफें बर्दाश्त कर मेरे पास आती हो.तुम भी तो कह रही थीं आस-पास के लोग इतने बदतमीज हैं जरा भी ध्यान नहीं रखते.सच कहूं...अगर हमारे बाजू वाले घर के लोग इंसानों की तरह रहना सीख जाएँ तो हम सब क्या खुश नहीं रहेंगी?नल की पाइप लाइन और केबल बिछाने वालों ने तो हमारा जीना हराम कर रखा है.सखी रे.. लोग कितने बेशर्म हैं.. अपना घर तो रखेंगे टिप-टाप लेकिन कचरा हमपर फेक देंगे.न जाने अपनी जिम्मेदारी समझने की अक्ल उन्हें कब आयेगी ?
जब से अंडर  ग्राउंड ड्रेनेज का काम शुरू हुआ है सिम्प्लेक्स वालों ने हमारा सब कुछ लूट लिया.. कहीं मुंह दिखाने  लायक नहीं छोड़ा. अरे नामाकूल साहबों! हमारी हालत सुधारने  की सही प्लानिंग नहीं कर सकते तो कम से कम हमारी अस्मत तो मत...गैरों के करम... अपनों के सितम!एक बात बताऊँ.."बड़े साहब" लोगों के घर के सामने से जब मैं गुजरती हूँ तब प्रशासन भी मेरा खूब ख्याल रखता है.लगता है मैं पार्लर से आ रही हूँ.लेकिन बाहरी और शहर के भीतरी इलाकों में मेरी हालत बद से बदत्तर है. आल अफसरों के कुकर्मों की सजा मुझे ... गालिया मेरे नसीब में क्यों !
                      सखी रे...नेताओं के आगमन पर स्वागत के लिए गेट बनाने वाले ,शादी के मंडप गाड़ने वाले इतने नालायक हैं ... मेरी हालत बिगड़कर रख देते हैं.न जाने कितनी बार कह चुकी हूँ की मेरी देह की दूरियां सम्हालकर आहिस्ता-आहिस्ता बड़े प्यार से....तय किया करो. कितनी जल्दबाजी... अरे बच्चा ..युवक ,युवती ही या बूढा... कोई भी इंसान हो उसके खून से मेरा जिस्म ही भीगता है न! भगवान न करे आपको कुछ हो गया तो!!! जख्मी होंगे आप पर दिल तो मेरा जार -जार रोयेगा न! धीरे नहीं चला सकते गाड़ियाँ?सखी रे!देख न! लोग कितने गैर-जिम्मेदार हैं !उस पढ़े-लिखे नौजवान ने गुटका खाया और पाउच फेक दिया मुझपर. लड़कियों ने कार के भीतर से पालीथिन और प्लास्टिक की बोतले बाहर फेक दीं.खाओगे पान और थूकोगे मुझपर! अपने घर के कमरे में थूको. जरा भी नहीं सोचते ... स्टूपिड कहीं के.. नगर निगम और लोक निर्माण विभाग मेरा बाबुल है तो आप सब भी मेरा ही परिवार हो.
आपके शहर में अक्सर बीमार रहती हूँ. आपके घर आने वाले मेहमान भी मुझे देखकर मुह बिचकाते हैं.विदेशों में तो मेरे साथ बदतमीजी करने पर तुरंत जुरमाना होता है . दोराहे तिराहे और चौराहे पर जब भी सखियों से मुलाकात होती है हाल-चाल जानने को मन उतावला रहता है.देख न.. न जाने कितने लोग हमसे होकर चले गए लेकिन किसी ने हमारे बारे में सोचा! रायपुर , नागपुर और कई शहरों की मेरी सहेलियां कितनी खूबसूरत और टनाटन ...गार्जियस लग रही है.एक बात तय है. आप मेरा जितना ख्याल रखोगे मै आपका उतना ख्याल रखूंगी.
अच्छा अब आप मेरा नाम पूछेंगे.पर बिलकुल नहीं बताऊंगी.पहचान कौन???चलो ठीक है.आप सब मेरे अपने है.पहले वायदा कीजिए कि आप लोग मेरा ख्याल रखेंगे ... वर्ना कभी फिसलकर गिरेंगे तो खूब ठहाका मारकर हसूंगी आपपर हाँ!!! फिर मत कहना.क्या कहा/ मिलना है मुझसे? ठीक है.. तो घर से बाहर आ जाओ न..चौराहे तक साथ चलो मेरे साथ. लेकिन मुझसे मिलने जरा अपनी निगाहें तो झुका लीजिये जनाब!!!!! अपना और मेरा ख्याल रखिये....
किशोर दिवसे.


चुनौती की आग में तपकर ही कुंदन होती है जिंदगी

Posted by with No comments




चुनौती की आग में तपकर ही कुंदन होती है जिंदगी 

बाबू मोशाय  .. केमोन  आछो?
आमी भालो  आछेन .... आपनेर ?
भालो... मोटा मोटी  चोलछेन 
" क्या बात है अखबार नवीस !आज क्या माछेर झोल खाकर आ रहे हो?जो बंगला बोलने के मूड में हो" बाबू मोशाय   आज बहुत दिनों बाद मिले थे.
" चुन्नी बाबू!यार तुम्हारे शरीर में जान कहाँ है?आधी जान मछली और आधी जान कोलकाता   में!" मैंने उससे चुहलबाजी की.
मछली वाली बात पर चुन्नी बाबू को याद आया ," बोंधू रे!आमी चा खाबो! इधर चा यानि चाय की तैयारी चल रही थी की चुन्नी बाबू ने अपना किस्सा शुरू  किया.-दोस्त!यह किस्सा जापान से लौटे एक साथी ने ही बताया था .
                   किस्सा यूं है की जापानियों को हमेशा ताज़ी मछलियां ही पसंद आती हैं।लेकिन जापान के निकट समंदर का पानी ऐसा नहीं है की ढेर सारी मछलियाँ पैदा हों जिसकी सप्लाई सारे  जापान में की जा सके.सो, हुआ ये की मछुआरी नौकाओं को बड़ा बना दिया गया और वे दूर तक समंदर में जाने लगीं .समस्या ये हुई की मछुआरे दूर तक जाते और ताज़ी मछलियाँ लाने  में अधिक समय लग जाता. लिहाजा मछलियाँ बासी हो जातीं  जो जापानियों को बिलकुल पसंद नहीं थीं .
                   फिशिंग कंपनियों ने यह मामला सुलझाने नौकाओं में फ्रीजर लगा दिए .मछलियाँ पकड़कर उन्हें फ्रीज में रख दिया जाने लगा।मछुआरे लम्बी दूरी तक जाने लगे. फिर भी जापानियों को फ्रीजर में रखी तथा  ताजा मछलियों के स्वाद का अंतर पता चल गया.वे उन्हें पसंद नहीं आई..
                नतीजतन फ्रीज में रखी मछलियों के रेट गिर गये.अब फिशिंग कंपनियों ने फिश टैंक बनाये.वे मछलियाँ पकड़कर ठूंस -ठूंसकर तालाब में रख देते.कुछ देर तक उछल कूद और एक- दुसरे से भिड़ने के बाद मछलियाँ हिलना-डुलना बंद कर देतीं .वे थक जाती थीं,सुस्त होकर भी जीवित रहतीं.दुर्भाग्य से जापानियों को इन  मछलियों का स्वाद भी पसंद नहीं आया.कई दिनों तक सुस्त पड़े रहने के बाद  ताजा मछली का स्वाद भी उनमें से गायब हो गया.जापानियों को ताजा  मछलियों का स्वाद पसंद था ये कहाँ भाने  वाली थीं.
                 इतने में अपने दद्दू भी आ गये.उन्होंने दुबारा सारा किस्सा सुना .बाबू मोशाय चुन्नी बाबू ने उनसे पूछा," बोंधू रे!आप बताना कि जापानी फिशिंग कंपनियों ने इस समस्या का हल कैसे निकला होगा?अगर आप कंपनी के सलाहकार होते तो मछली ताजा  रखने क्या सलाह देते?
                मैं और दद्दू जब  बगलें झांककर खोपड़ी खुजाने लगे तब चुन्नी बाबू ने खुद ही बताना शुरू किया,"माँ कसम!मछलियों को ताजा  रखने के लिए अब भी जापानी लोग उन्हें कृत्रिम तालाबों में ही रखते हैं.लेकिन, उन तालाबों में एक-एक शार्क मछली छोड़ देते हैं।वह  शार्क कुछ मछलियों को खा जाती है.वे मछलियाँ जो सुस्त और अलाल  होती हैं .अधिकांश मछलियाँ शार्क की दहशत से चौकन्ना और फुर्तीली रहती हैं .इसलिए क्योंकि उनके सामने शार्क का खौफ चुनौती बनकर हरपल उनके  सामने होता है .
                     एकाएक दद्दू की आँखें चमकने लगीं.चाय सुड़ककर उन्होंने अपने दिव्य चक्षु खोले .," बाबू मोशाय...और अखबारनवीस !हम सब लोग ही जिंदगी के ऐसे ही तालाब में हैं.अधिकांश समय तक यूं ही सुस्त  अलाल और थके हुए होते हैं.... दास मलूका के अजगर की तरह .हमारे सामने ज्योही कोई शार्क आती है हम बौखलाकर भागने लगते हैं.यह शार्क हमारी जिंदगी की चुनौतियाँ हैं जो हमें हर पल ताजा दम .. चौकन्ना और गतिशील बनाये रखती हैं.
                  अबकी बार चुन्नी बाबू टपक पड़े," बिलकुल ठीक चुनौतियों  की शार्क ढीली-ढाली लापरवाह मछलियों की तरह सुस्त इंसानों को निगल जाती हैं.और वे असफल होने लगते हैं.इसलिए जिन्दगी में चुनौतियों का होना बहुत जरूरी है.शार्क से जूझने  का दम- ख़म हममें तभी विकसित होगा." ठीक कह रहे हो चुन्नी बाबू!दद्दू बोले,"चुनावी वार्मिंग अप के दौरान यही चुनौती सियासत के सामने भी है की आखिर पार्टियों में  अंदरूनी  लड़ाइयों  के बावजूद कैसे कराएँ आम जनता को फील गुड का एहसास!और हाँ..आम आदमी के लिए चुनौतियों की शार्क सफलता-विफलता का मिला-जुला दौर लेकर आती है  जिसके लिए यही कहा जा सकता  है -
                       मुसीबत सह के इंसान फातहे  आलम होता है 
                       शिकस्तें  गर न हों तो जिन्दगी मोहकम नहीं होती 
               


हया का रंग निगाहों में उतर आया है...

Posted by with No comments


हया का रंग निगाहों में उतर आया है...
" शर्म नहीं आती तुझे.. कितनी बार कहा है पढाई में मन लगा ...बारहवीं में अच्छे परसेंटेज  लाना जरूरी है  ... जब देखो तब या तो कम्प्यूटर गेम्स नहीं तो दोस्तों -सहेलियों से साथ खेलने या मटर गश्ती  करने...
मां जमकर घुड़की लगाती है तब अपना पप्पू नीची निगाहें कर चुपचाप खड़ा हो जाता है.यह तो है शर्म से शर्मसार होने का पहला रंग.शरम या हया के कितने रंग पलकें अपने भीतर छिपा लेती हैं इसे भी हम सबने महसूस किया है.सच कहें तो शर्म की परिभाषा को शब्दों में पिरोना अत्यंत कठिन है क्योकि बदलते प्रसंगों में इसके अर्थ भी बदल  जाते हैं.गलत काम करने पर शर्म महसूस होती है  या होनी चाहिए .जब यह शर्म नाजुक पलकों का गुलाबी एहसास बन जाती हैं तब इसमें अनगिनत अगर बत्तियों और इतर -लोबान की खुशबुएँ महकने लगती हैं.-
                               वो मेरा दोस्त है सारे जहाँ को है मालूम
                                  दगा करे  वो किसी से तो शर्म आये मुझे
यह तो  दोस्ती के जूनून का फौलादी  एहसास है जो कतील शिफाई ने बयां किया है-इतनी दोस्ती की उनकी दगाबाजी पर हम शर्मिंदा हों.अरे!शर्म तो उन्हें आनी चाहिए जो वोट बैंक के नाम पर आरक्षण के शोलों की आंच में बेगुनाहों को  झुलसाते हैं.एक और बेशर्म सियासत पूरे टुच्चेपन के साथ स्वार्थ की रोटियां सेकती हैं और दूसरी ओर ऐसी बेशर्मी देख शर्म खुद योग्यता का मास्क पहन कर यीशु की तरह सलीब पर लटका दी  जाती है .पथराई आँखों से आरक्षण से उपजा दावानल देख रहा है समाज जिसे शर्मसार होना चाहिए.
                        शर्मसार तो उन्हें भी होना चाहिए  जो धर्म की शुचिता पर पाखंड की कालिख पोतते हैं.मानवता के मूल मन्त्र से बेखबर ऐसे मठाधीशों के लिए ही मिर्जा ग़ालिब ने कहा है-
                                             काबा तुम किस मुंह से जाओगे ग़ालिब
                                             शर्म तुमको मगर नहीं आती?
शर्म नहीं आती बाजारयुग के उन सौदागरों को जो ईमान का सौदा करने से भी नहीं चूकते.व्यवहारिक जीवन  में समझौतों की जमीनी मजबूरियों का नीम सच बेशर्मी की परिधि  से पूरी तरह परे है ...इसलिए शर्म और बेशर्मी के बीच नव आधुनिक युग में " लाइन आफ एक्चुअल कंट्रोल काफी हद तक धूमिल हो चुकी है.फिर भी ईमान व्यवहारिक होना मंजूर है पर पूरी तरह बिकाऊ होना बेशर्मी की हद होगी क्योंकि  ऐसा करने वालों पर तोहमत मढ़ दी जाएगी -
                                    दौलत की एवज में कर लिया ईमान का सौदा
                                     कमजर्फ को थोड़ी सी हया भी नहीं आई!
" अब कहे को शर्माते हो!एक ख्यातनाम इतालवी ने अपने नौजवान रिश्तेदार से कहा जिसे उसने वेश्या के कोठे से निकलते हुए देखा था.तुम्हें उस वक्त शर्माना था जब तुम उसके पास गए थे."-एल.ए. सेनेका का नजरिया शर्म से जुड़े कई सवाल  उठाता है.सवाल नहीं पर शर्म से जुदा एक जवाब हमारी सामाजिक व्यवस्था में भी है." आई एम् सारी.. मुझे माफ़ कर दीजिये"... ऐसे शब्द हैं जिसमें अपनी गलती के प्रति शर्म का भाव छिपा हुआ है.क्षमा पर्व अथवा कन्फेशन बिफोर  गाड... अनायास घटित गलतियों पर शर्मसार होने का अवसर है.
                        दद्दू को आश्चर्य तब होता है जब मेहनत का छोटा -मोटा काम करने में भी नौजवान शर्माते हैं." मेहनत में काहे की शर्म!अपराध और बुरी आदतों से शर्म करो! वे कहते हैं ," शर्म और हया तो लड़कियों के जेवर हुआ करते हैं पर वे जेवर भी अब अल्ट्रा माडर्न हो चुके हैं.फिर भी जब किसी की याद में निगाहों में हया के रंग उतारते हैं तब प्यार से महकते गुलाब बहककर कहने लगते हैं-
                            पहले तो मेरी याद से आई उन्हें हया
                            फिर आईने में चूम लिया अपने आपको
 अब भला यह बात कोई किसी को बताएगा थोड़े ही!पर बेखुद देहलवी भी कैसी क़यामत की नजर रखते हैं ....उन्होंने ताड़ लिया की नीची निगाहों में कुछ हया .. कुछ हिजाब...कुछ शोखी...क्या नहीं होता?लेकिन दोस्तों!जब कोई काँटों  से प्यार करता है तब फूल भी शर्मसार होने लगते हैं.
                                 छोडिये भी फूल और काँटों की आपसी तकरार को... ये शायर शर्मीली आँखों में न जाने कहाँ से मौत( कजा)  को खेलते देख लेते हैं.इजहारे मुहब्बत  पर शर्माने वाली आँखों में उन्होंने हया को अंगडाई लेते हुए देखा है.और रही रसभरी आँखों में मौत की बात,वे गुनगुनाने लगते हैं -
                         उन रसभरी आँखों में क्या हया खेल रही है
                          दो जहर के प्यालों में क़ज़ा खेल रही है
क़ज़ा या मौत नहीं... हम जिंदगी की बात करें और अपनी गलतियों पर शर्मसार होकर सुधारने का माद्दा रखें .
               " मैंने पूछा,मैं कौन हूँ तेरा और उसने शर्मा कर झुका लीं नजरें"-नौजवान दोस्त कुछ इस तरह  की बातें करियर की चिंता से थककर फुर्सत के लम्हों में किया करते हैं.लाख छिपा ले कोई पर किसी की आँखों में लहराती हया की चिलमन छुपती नहीं और अपने दद्दू जब आँगन में टहलते हुए पोखर में  हंसों का जोड़ा देखते हैं ,उनकी आँखों के गुलाबी डोरे चुगली कर कह देते हैं -
                                इजहारे मुहब्बत पर  इस तरह  शर्माए
                                सब उनकी हया मेरी आँखों में उतर आई
शर्म और हया के हिजाब पर कभी गौर कीजिए.टीवी पर आपने कई बार देखा  होगा अपराधियों  को हाथों या रूमाल से अपने चेहरे छिपाते हुए.पर ये झुकी-झुकी निगाहें तेरी देखकर मुहब्बत के इकरार से कैसी शर्म!छोडिये भी...गौर से सुनिए...गुलाबी चिलमन की ओत में छिपा चेहरा क्या गुनगुना रहा है-
                             शर्म आती है मगर आज ये कहना होगा
                             अब हमें आपके पहलू में ही रहना होगा...
                             

तुम्हारे वादों पर अब मुझको एतबार नहीं ..

Posted by with No comments


तुम्हारे वादों पर अब मुझको एतबार नहीं ....


कब कहाँ किसे देखकर कौन सा ख्याल  मन में आ जाए कोई कुछ नहीं बता सकता.इसलिए कहते हैं पाखी होता है मन और विचारों के पंछी कितनी रफ़्तार से कहाँ तक उड़ान भर लें यह तो सोचने वाले के बस में भी नहीं.बैठे- बैठे यूँ ही शो केस में रखे नन्हे से ताजमहल पर निगाहें पड़ी और सोचने लगा की हसीं ताजमहल को बनाकर शाहजहाँ ने मुहब्बत की अनूठी मिसाल कायम की है.अमूमन हर कोई यही  सोचता है यानी ताज बनाम " मुहब्बत की निशानी "
                               मुझे लगता है की इससे बढ़कर एक और बात तह में छिपी होनी चाहिए -कहीं यह बात " वायदे" की तो नहीं !बादशाह ने अपनी शहजादी मुमताज महल से कोई वायदा तो नहीं किया था?और अगर ऐसी बात है  तब इरफ़ान जलाल्पुरी ने क्या सोचकर लिखा होगा कि-              फिर ताजमहल कोई तामीर नहीं होगा 
                                 हर अहमद की  शहजादी मुमताज नहीं होती 
वायदा... वायदा करना...निभाना...तोडना....वायदा पसंदी और  वायदाखिलाफी , हम सबने उम्र के किसी न किसी दौर में किया है.( याद
 कीजिए न अपने बचपन से अब तक के गुजरे लम्हों का हिसाब )कभी ख़ुशी कभी गम की फेहरिस्त  तय करने के बाद कुछ सवाल हम अपने आपसे भी पूछ सकते हैं - हमने कब किससे क्या वायदे किए ?कितने निभाए और कितने तोड़े?वायदे निभाने की ख़ुशी जरूर हुई होगी पर वायदाखिलाफी करने पर जब कभी आप कटघरे के भीतर खड़े हुए ( अपने जमीर का हो या फिर घरेलू होम -कोर्ट ) यह कहना हमारे आपके लिए कब मजबूरी बना था क़ि -
                                                  कुछ तो मजबूरियां रही होगी 
                                                  यूँ ही कोई बेवफा नहीं होता 
खैर... सफाई देने भर से वायदाखिलाफी माफ़ नहीं  की जा सकती." जो वादा  किया वो निभाना पड़ेगा"  की तर्ज पर वायदे निभाना और उनपर फौलादी अमल कायम  रखना होगा.उम्र का एक दौर होता है जब किसी के वायदों के सम्मोहन में ही कोई जीने लगता है.... जिए जाता है लेकिन  शर्त यह होती है के उनकी आदत वफ़ा करने की हो.
                                                                   रघुकुल की  रीत रही है ," प्राण जाए पर वचन न जाई"जिसे व्यवहार में कई लोगों ने अपनी जिंदगी में ठीक उल्टा कर रखा है.पर यह सच है कि बगल में छुरी और मुख में राम-राम करने से कम नहीं चलता.वायदों से मुकरने वाले लोगों के झूठ का भेद खुलते देर नहीं लगती .इस तरह की वायदा खिलाफी करने वालों के लिए ही सकीब लखनवी ने कहा है-                                     साफ कह दीजिए कि वादा ही किया था किसने
                                                           उज्र  क्या चाहिए झूठों को मुकरने कि लिए 
शहद क़ी प्याली और चना जोर गरम का स्वाद होता है मुहब्बत के वायदों में .प्यार , तकरार क़ी खट्टी-मीठी नोंक -झोंक के बीच "उसने" कहा "उससे" - "क्यूँ झूठे कहीं के! आने का वायदा कर नहीं आए !" जवाब मिला, " " मैंने तो वायदा किया था ख्वाबों में आने का '" लेकिन ख्वाबों क़ी रूमानियत से जब हम हकीकत के आईने में देखते हैं कई दफे नेताओं क़ी वायदाखिलाफी पर गुस्सा आता है.चुनाव के समय जनता से किए गए वायदे पूरे नहीं होते इसलिए " वायदाखिलाफी के पुतलों " क़ी खबर अवाम एन चुनाव के वक्त ही लेता है. काश! नेता लोग वायदे निभाना जान जाएँ , फिर शुरू हो जाएगी जमीन से जुड़े नेताओं क़ी नस्ल पैदा होना.वर्ना उन्हें अपने आप  पर कभी तो शर्म आएगी?
                                         सचमुच  शर्म आएगी जब भी  हम वायदों को तोड़ेंगे.इसलिए वायदा कर उसे निभाइए जरूर.वायदे निभाने का सुख " दोनों को भरोसे क़ी मजबूत डोर में कसने लगता है.अरे हाँ.... याद आया , पति- पत्नी के बीच तकरार का एक जबरदस्त मुस्सा होता है वायदे कर भूलने का.इस भुलक्कड़ी क़ी वजह से भी कई बार घर वाले गृह मंत्रालय से जान बचाकर भागने क़ी नौबत आ जाती है.एक बार श्रीमती जी से वायदा किया था किसी बात के लिए , भुलक्कड़ी के चक्कर में बात दिमाग से फिसल गई घर  लौटे तब टीवी चल रहा था और शायर मोहसिन सुहैल पढ़ रहे थे - 
                                          हजार  बार किया वादा और तोड़ दिया 
                                          तुम्हारे वादों पर अब मुझको एतबार नहीं 
मुहं फुलाकर बैठी श्रीमती जी से हमने मान- मनुहार  क़ी और कहा ' गंगा  कसम भागवान ! ड्यूटी  से निकलते  तक याद था पर दोस्तों के चक्कर में भूल गया.चलो अब चलते हैं." वह सब तो ठीक है... पर पहले यह बताओ के वो चुड़ैल गंगा कौन है    !!!!!!!
                                                               अपना ख्याल रखिए... शुभ रात्रि... शब्बा खैर....
                                                                                   किशोर दिवसे   मोबाईल-9827471743

तेरे बगैर नींद न आई तमाम रात ...

Posted by with No comments

तेरे बगैर नींद न आई तमाम रात ....

"यार नींद नहीं आती आजकल " दद्दू उस रोज शिकायत कर रहे थे ,"कभी तनाव ज्यादा रहता है तब  नींद नहीं  आती और कभी तो समझ में ही नहीं आता के नींद क्यों नहीं आती.बस सारी रात करवटें बदलते हुए गुजर जाती है."नींद और ख्वाब पर छिड़ी बहस के दौरान अपनी दलील रखते हुए प्रोफ़ेसर प्यारेलाल ने कहा ,"अच्छी नींद के लिए जितने भी प्रयोजन हैं वे अब किसी को समझाने की आवश्यकता भी नहीं बच गई है."
                            वैसे नींद और ख्वाब का अपना  विज्ञानं,मनोविज्ञान और फलसफा है.कुछ लोगों को नींद में ख्वाब आते हैं,कईयों को नहीं आते और वे घोड़े बेचकर सोते रहते हैं.और, इसी बात पर शहरयार हर शब् (रात)कि बात कुछ इस अंदाज में करते हैं -
                              जागती आँखों से भी देखो दुनिया को
                              ख्वाबों का क्या है,वे हर शब् आते हैं 
शब् हो या सुबह ,प्रोफ़ेसर प्यारेलाल नींद को शोहरत से जोड़ लेते हैं.उनकी राय में अनचीन्हा होना शोहरतमंद होने की बनिस्बत अधिक सुकून भरा होता है.हाई प्रोफाइल लोगों के बिस्तर की सलवटें चुगली करने लगती हैं कि सहज नींद के लिए कई बार उन्हें ड्रग्स या दीगर तरीकों का सहारा लेना पड़ता है.योग और ध्यान में बेहतर नींद का विकल्प तलाश किया गया है.लेकिन एकबारगी शोहरत या सम्पन्नता तनाव बढाती है जो नींद न आने का कारण बन जाता है.इसलिए कहा गया है-
                               शोहरत मिली तो नींद भी अपनी नहीं रही
                               गुमनाम जिंदगी थी तो कितना सुकून था.
सुकून से कागज ओढ़कर पत्थर कि फर्श पर सोते देखा है मेहनतकश इंसानों को.इसके ठीक विपरीत अपने सीने पर लेटने वाले उन अभागों को देखकर वे बिस्तर खुद को न जाने कितना कोसते होंगे जो उन्हें सुलाते-सुलाते खुद ही सो जाते हैं.तन्हाइयों में जीने वाले ,मजदूर,बेसहारा व् आकेलेपन को जीने वालों के अपने अपने दर्द हैं जिनका  हल उन्हें ढूंढना होता है.वैसे तो एक सचाई यह भी है कि-           न मरते हैं न नींद आती ,न तो सूरत बिखरती है 
                                     ये जीते जागते हम पर क़यामत सब गुजरती है 
नींद कई बार खास मौकों पर भी गधे के सर से सींग कि तरह गायब हो जाती है.परीक्षाओं में विद्यार्थियों की,नतीजों की पहली रात और चुनाव से पहले प्रत्याशियों की.लिहाजा नींद का समय प्रबंधन हर किसी को अपने रोजगार या जीवन शैली के अनुरूप ही करना होता है.
                            रात्रि पाली में काम करने वालों की नींद अक्सर अल्सुब्बह की खटर-पटर से टूट जाया करती है .वे दिन में नींद पूरी करते हैं.पर यूँ कहा जाता है के नींद जो रात की है वह प्राकृतिक है.कहीं न कहीं पर खामियाजा भुगतना पड़ता है .दिन की नींद तो सिर्फ आपदा प्रबंधन है.
                              " नींद न आने की एक और वजह है " एकाएक दद्दू ने सोच के पहलू को नया मोड़ दिया ," गुलाबी ठण्ड के मौसम में जब दिल रूमानी होने लगता है कब्र में सोने वाले भी चौंककर नींद से उठ जाते हैं, यह कहकर,"ये क़यामत भी किसी शोख की अंगड़ाई ".अपनी मजबूरियां होती हैं जवान दिलों की .एक-दूजे के लिए नींदों का सिलसिला कोसों दूर हो जाता है.प्रेमी दिलों की धडकनें सिर्फ यही गुनगुनाती हैं-
                             नींदों का सिलसिला मेरी आँखों से है दूर 
                             हर रात रतजगा है तुझे देखने के बाद 
आ री आ जा निंदिया तू ले चल कहीं....लल्ला लल्ला लोरी...जैसी फ़िल्मी लोरियां देखी सुनी हैं पर माँ-दादी की लोरियों का स्थान सी-ड़ी और एम् पी थ्री ने भी ले जिया है.अब ये बीते ज़माने की बातें लगती हैं.काश इन लोरियों को कोई संकलित कर पाता.        Early to bed and early to rise ,Is the way to be healthy ,wealthy and wise.
नर्सरी की किसी अंग्रेजी राइम का अंश अब तक याद है.इसके मुताबिक जल्द सोना और जल्द उठाना स्वस्थ, संपन्न और बुद्धिमान होने के लिए जरूरी है.सोलह आना खरी बात है लेकिन आज की जीवन शैली - टी वी ,लेट नाईट शो ,डिस्क,कालसेंटर की नौकरियां ,रात की डयूटी  आदि के चलते कहाँ मुमकिन है? खैर...समाधान हम समस्याओं की कोख से ही ढूंढ निकालते  हैं.
                      शेख सादी ने नींद पर बड़ी अच्छी बात कही है ,"खुदा ने बुरे लोगों को भी नींद इसलिए दी है ताकि अच्छे लोग परेशां न हों " .पता नहीं यह आज के ज़माने में कितना सच है पर फील्डिंग का यह कथन हमें सोचने पर विवश करता है जब वे यह कहते हैं,'मध्यरात्रि के एक घंटा पहले की नींद मध्यरात्रि के दो घंटा बाद की नींद से अधिक श्रेयस्कर है."
                         "छः से आठ घंटे की नींद अच्छी तबीयत के लिए जरूरी मानी  जाती है" प्रोफ़ेसर प्यारेलाल एक बार फिर अपनी पर उतर आते हैं ,"राजा और रंक सभी को नींद एक जैसा बना देती  है.जिसने नींद को सबसे पहचाना था... उसे महसूस किया था उसे ढेर सारी दुआएं .नींद सारे इंसान को पूरी तरह ढक लेती है.सिर्फ एक ही बात बुरी  है इसमें वह यही की इसकी शक्ल मौत से मिलती-जुलती है."
                            आखरी  अल्फाजों .के साथ जब प्रोफ़ेसर मेरी ओर मुखातिब होकर कहते हैं," यार अखबार नवीस !चुप क्यों हो... कुछ तो कहो!" मैं जवाब में उन महबूब आँखों के लिए इतना ही कह पाता हूँ -
                              मालूम थी मुझे तेरी मजबूरियां मगर
                               तेरे बगैर नींद न आई तमाम रात 
                  अपना ख्याल रखिए..शब्बा खैर.. शुभ रात्रि ...
                                                                                    किशोर दिवसे 

                          
                        

Posted by with No comments
hi friends

बुधवार, 17 सितंबर 2014

सबसे खूबसूरत दिल वही जो बाँटता है प्यार...

Posted by with No comments

सबसे खूबसूरत दिल  वही जो बाँटता है प्यार...
" कुछ लोग तो ऊपर से बड़ी चिकनी-चुपड़ी बातें करते हैं लेकिन उनके मन में जहर भरा होता है.ऐसे मिठलबरा इंसानों के पेट में दांत होते हैं"
" ठीक कह रहे हो .. कुछ तो नारियल की तरह होते हैं ...ऊपर से सख्त लेकिन भीतर से उतने ही नर्म और कोमल"
"" सच कहा,हरेक इंसान की सूरत और सीरत  होती है. सूरत भले ही अच्छी न रहे पर सीरत अच्छी होनी चाहिए "
"बस ,वैसे ही जैसे भोला-भाला चेहरा और दिल बेईमान है.यानी तन के उजले , मन के काले!बातचीत के दरम्यान अक्सर यह कहते हुए  सुना जाता है कि अमुक इंसान बड़े ही प्यारे दिल  का  है.वह हर दिल अजीज बन जाता है.वहीँ जिसके दिल में खोट है वह लाख छिपाने पर भी छिप नहीं सकता."
        यूं ही समय काटने के लिए दद्दू और मैं गपिया रहे थे.मसला अच्छे और बुरे दिल का था.दद्दू बोले,"अखबारनवीस!ये दिल कैसी बला है मैं तो समझ ही नहीं पाता." मैंने कहा," दद्दू! ये दिल की रियासत भी बड़ा अबूझ तिलस्म है.बस इतना ही समझ लो-
                         दुनिया की बलाओं को जब जमा किया मैंने
                          धुंधली सी मुझे दिल की तस्वीर नजर आई
" पर अखबारनवीस!अगर किसी के दिल की तस्वीर धुंधली सी नजर आए तो समझना क्या मुश्किल नहीं होगा की अमुक इंसान का दिल अच्छा  है या बुरा!" -दद्दू ने फिर सवाल किया.
"देखो दद्दू!किसी का दिल अच्छा  है या बुरा यह पता  लगाने उसे गहराइयों तक समझना होता है.हालाकि  यह अनुभव की बात है पर एक किस्सा सुनो... सारी बात आईने की तरह साफ़ हो जाएगी.
                       " इस शहर  में मेरा दिल  सबसे खूबसूरत है" एक नौजवान शहर के बीच चौराहे पर खड़े होकर चुनौती भरा दावा कर रहा था.थोड़ी देर में वहां पर जबरदस्त भीड़ इकठ्ठा हो गई.सभी ने महसूस किया की उसका दिल एकदम चंगा है.उसके दिल पर कहीं जख्म नहीं था.न कहीं रिश्ता हुआ लहू,न कोई निशान." सचमुच यह सबसे खूबसूरत दिल है " पहले ने कहा." मैंने तो इससे प्यारा दिल कहीं नहीं देखा"दूसरे ने हामी भरी.धीरे-धीरे सभी लोग एक- दूसरे से सहमत होने लगे." फिर क्या हुआ अखबार नवीस!दद्दू ने अधीर होकर पूछा."अरे सुनो तो यार!वह नौजवान बड़े घमंड से " खपती की तरह अपने खूबसूरत दिल पर इतराने लगा.
                             अचानक  भीड़ को चीरता हुआ एक बूढा बीचोबीच आकर खड़ा हो गया.उसने नौजवान को चुनौती दी,"ओ नौजवान!आखिर तुम्हारा दिल मेरे  दिल की तरह खूबसूरत क्यों नहीं है?"चौंक गया वह नौजवान. उसने  बूढ़े के दिल में झांककर देखा.उसका दिल मजबूती से धड़क रहा था.लेकिन ओह!उसके दिल पर जख्मों के कई निशान थे.उस दिल में कई जगहों से मांस के टुकड़े गायब थे.अनेक जख्मों पर गोश्त के टुकड़े कहीं से बड़े ही बेतरतीब ढंग से चिपका दिया गए थे.उस नौजवान ने हैरत भरी आँखों से देखा.बूढ़े के दिल में कुछ स्थानों पर गड्ढे दिखाई दे रहे थे.वहां सिर्फ सूराख ही नजर आ रहा था.
                   समूची भीड़ की आँखें एक ही सवाल कर रही थीं," यह बूढा किस तरह दावा कर रहा है की उसका दिल सबसे खूबसूरत है " वे किंकर्तव्यविमूढ़  थे .उस बूढ़े के दिल की ऐसी हालत देककर नौजवान ने उपेक्षा भरा ठहाका लगाया और कहा," " इस बुढ़ापे में आपको ऐसा भद्दा मजाक करना शोभा नहीं देता.कहाँ मेरा दिल चुस्त  दुरुस्त और कहाँ आपका-सैकड़ों जख्मों से भरा... और आंसुओं के सैलाब में डूबा हुआ."
                 अब उन बूढी आँखों ने नौजवान को गहराई से देखकर कहा,"अरे नौजवान!तुम्हारा दिल सिर्फ देखने में अच्छा है पर उसे कसौटी पर नहीं परखा गया है.तुम जानते हो!मेरे दिल पर पड़ा हर एक  एक निशान उस इंसान का प्रतीक है जिसे मैंने अपना  प्यार दिया है.यह बात है की कुछ लोग   बदले में अपने दिल का टुकड़ा दे देते हैं.कई बार मेरे दिल के जख्मों पर वे टुकड़े बेतरतीब लगते है.लेकिन मैं दिल पर मौजूद उन पैबन्दों से भी मैं खुश हूँ क्योंकि वे मुझे प्यार बांटने का अहसास दिलाते रहते है.और इस दिल में सूराख बने हैं न..वो इसलिए क्यूंकि कुछ बेगैरत इंसानों ने मेरे प्यार के बदले अपने दिल का टुकड़ा नहीं लौटाया.
           भीड़ में सन्नाटा छा गया.वह नौजवान सम्मोहित सा उस बूढ़े की और देखने  लगा," सुनो ओ नौजवान!देख रहे हो मेरे दिल के सूराखों को?किसी को अपना प्यार देना " शतरंज की बाजी खेलना"  है.ये खुले जख्म काफी दर्द भरे हैं फिर  भी ये हमेशा  मुझे यही याद दिलाते  हैं," मैंने इन्हें कभी अपना प्यार दिया था .मुझे उम्मीद है 
की लोग कभी किसी रोज मेरा प्यार लौटाकर इस दिल के खुले जख्मों को भर देंगे.
               " अब तुम्हीं बताओ नौजवान!कौन सा दिल प्यार के काबिल है?तुम्हारा जो कोरे कागज की तरह है या मेरा जिसने प्यार बांटकर जख्म हासिल किये हैं?- उस बूढ़े की दर्द भरी आँखों में सवाल था.उस नौजवान की आँखों से आंसुओं की धाराएँ बह निकली.वह उस बूढ़े के पास गया और अपने खूबसूरत दिल का टुकड़ा निकालकर कांपते हुए हाथों से उसे सौप दिया.
                तत्काल ही बूढ़े ने अपने जख्मी दिल का टुकड़ा निकालकर नौजवान के दिल में लगा दिया.नौजवान ने देखा की अब उसका दिल देखने में सही नहीं था लेकिन पहले से कहीं बेहद खूबसूरत बन गया था... भले ही बूढ़े के दिल का टुकड़ा बेतरतीब ढंग से लगा था. दरअसल बूढ़े के दिल से प्यार का सैलाब उस नौजवान के दिल में समा  गया था.कुछ देर बाद वह भीड़ भीगी हुई आँखों से देख रही थी - उस बूढ़े और नौजवान ने एक-दूसरे को गले लगा लिया. अब वे साथ-साथ चलने लगे थे.
                       साथ -साथ चलते हुए दद्दू ने पूछा," अखबार नवीस!खुले दिल के...साफदिल और अच्छे दिल के लोग सब को पसंद आते हैं.यह तो बताओ कि  आपके दिल में कौन है?यार छोडो भी!!!उस वक्त तो दद्दू को मैंने टाल दिया था पर यही सवाल चूंकि आपने भी पूछा है ... तब तो बताना ही पड़ेगा न..
                            पूछते क्या हो की दिल में कौन है
                             लो... यह आईना उठाकर देख लो!!!

              

मैं किस्से को हकीकत में बदल बैठा तो हंगामा !

Posted by with No comments
जींस -टॉप... कार्गो टी-शर्ट ... फंकी -शंकी  लुक वाले नौजवान छोकरों और बोल्ड ब्यूटीफुल और बिंदास लड़कियों से घिरा था मैं.भाई कुछ भी बोलो मुझे तो आज की नयी जनरेशन बेहद पसंद है... बिलकुल मीठे-नमकीन बिस्कुट फिफ्टी-फिफ्टी या फिर खट्टी -मीठी इमली की तरह.आज के ज़माने में जब हाफ  सेंचुरी के करीब या उसके पार लोग नायर रंग में रंगने लगे हैं तब जवानी को दिशाहीन ,उच्श्रृंखल या दीवानी कहने की फितरत एकदम बकवास है.यकीनी तौर पर समाज के आज या आज के समाज को महसूस करने के बाद बूढों का यह फिकरा ," हमने धूप में बाल सफ़ेद नहीं किये हैं " उन युवाओं की कड़ी चुनौती से जूझता हुआ लथपथ सा लगता है जो " होश भरे जोश "के साथ जिंदगी जीता है .इसमें गंभीरता के साथ पूरी मस्ती-शस्ती  भी होती है .... दिल से!
                                 यूं ही सीरियस मुद्दों  पर लिखते रहोगे या कभी हमारे साथ मस्ती भी!अपने डोले दिखाते एक " माचो मैन"और एक जोड़ी शैतान, शरीर कनखियों की शरारत ने मुझे यह एहसास दिला दिया कि मुहब्बत और करियर के साझा जज्बे को पुचकारती पीढ़ी का मीठा रिश्ता इस पल मुझसे क्या मांग रहा है.
                                     सच कहूं  !दद्दू और प्रोफ़ेसर  प्यारेलाल जब साथ हो जाते हैं तब किसी भी महफ़िल की रौनक क्या खूब जमती है .हुआ भी यूं... एहसासों का आकाश था ... चर्चा  के बहाने ही सही अल्फाजों के परिंदे मुहब्बत की रेशमी डोर लेकर उड़ने लगे ... ऊंचे... और ऊंचे....
                              कि कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है 
                              मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है 
यहाँ प्यासी धरती की बेचैनी और बरसने को आतुर बादल की बेकरारी किसकी है यह हर कोई समझ  सकता है .लेकिन दद्दू के मन में एक और बात आती है ," मनोविज्ञान में मैंने पढ़ा है की दूरियां प्यार को और बढा देती हैं " लेकिन इसकी मियाद भी तो तय होनी चाहिए न " मैंने टोका.उदास खोई सी आँखों वाला युवक गुनगुनाने लगा ... शायद उसके दिल की आवाज थी -
                            मैं तुझसे दूर कैसा हूँ,तू मुझसे दूर कैसी है 
                            ये तेरा दिल  समझता है या मेरा दिल समझता है  
दो जोड़ी आँखें जब एक-दूसरे से बिना कुछ  कहे सब कुछ कह रही थीं तभी प्रोफेसर प्यारेलाल ने कहा,"प्यार में दिल और दिमाग का सही संतुलन जरूरी है . मुहब्बत में FALL IN LOVE  के बजाये   RISE IN LOVE   होना चाहिए.खास तौर पर नयी पीढ़ी अगर इसे समझ गयी ( शायद अब समझ चुकी है )तब प्यारअँधा नहीं बल्कि तेज आँखों वाला और जिम्मेदार हो जायेगा."
                          कि मुहब्बत एक एहसासों  की पावन कहानी है
                          कभी कबीर दीवाना था कभी मीरा दीवानी है 
कबीर और मीरा से कम हीर-राँझा ... शीरीं -फरहाद...रोमियो- जूलियट से अधिक वाकिफ न्यू जेन .. शोख हॉट एंड स्वीट कहने लगी ," सर जी!उनके प्यार को समाज नहीं पाया .मेरी आँखों के आंसुओं को कौन समझेगा कि ये मोती हैं या पानी!
                          यहाँ सब लोग कहते है कि मेरी आँखों में आंसूं हैं
                          जो तू समझे तो मोती है  जो न समझ्र तो पानी है 
दद्दू अपनी जवानी का किस्सा बताते हैं ," हुआ यूं कि मुहब्बत की राह पर निकल पड़ी थी दो जोड़ी आँखें तकदीर का फ़साना कहिये कि साथ छूटा और लड़की  की शादी हो गई कहीं और.दो बरस बाद अपने बच्चे का परिचय उस युवती ने मुझसे "