गुरुवार, 18 सितंबर 2014

तेरे बगैर नींद न आई तमाम रात ...

Posted by with No comments

तेरे बगैर नींद न आई तमाम रात ....

"यार नींद नहीं आती आजकल " दद्दू उस रोज शिकायत कर रहे थे ,"कभी तनाव ज्यादा रहता है तब  नींद नहीं  आती और कभी तो समझ में ही नहीं आता के नींद क्यों नहीं आती.बस सारी रात करवटें बदलते हुए गुजर जाती है."नींद और ख्वाब पर छिड़ी बहस के दौरान अपनी दलील रखते हुए प्रोफ़ेसर प्यारेलाल ने कहा ,"अच्छी नींद के लिए जितने भी प्रयोजन हैं वे अब किसी को समझाने की आवश्यकता भी नहीं बच गई है."
                            वैसे नींद और ख्वाब का अपना  विज्ञानं,मनोविज्ञान और फलसफा है.कुछ लोगों को नींद में ख्वाब आते हैं,कईयों को नहीं आते और वे घोड़े बेचकर सोते रहते हैं.और, इसी बात पर शहरयार हर शब् (रात)कि बात कुछ इस अंदाज में करते हैं -
                              जागती आँखों से भी देखो दुनिया को
                              ख्वाबों का क्या है,वे हर शब् आते हैं 
शब् हो या सुबह ,प्रोफ़ेसर प्यारेलाल नींद को शोहरत से जोड़ लेते हैं.उनकी राय में अनचीन्हा होना शोहरतमंद होने की बनिस्बत अधिक सुकून भरा होता है.हाई प्रोफाइल लोगों के बिस्तर की सलवटें चुगली करने लगती हैं कि सहज नींद के लिए कई बार उन्हें ड्रग्स या दीगर तरीकों का सहारा लेना पड़ता है.योग और ध्यान में बेहतर नींद का विकल्प तलाश किया गया है.लेकिन एकबारगी शोहरत या सम्पन्नता तनाव बढाती है जो नींद न आने का कारण बन जाता है.इसलिए कहा गया है-
                               शोहरत मिली तो नींद भी अपनी नहीं रही
                               गुमनाम जिंदगी थी तो कितना सुकून था.
सुकून से कागज ओढ़कर पत्थर कि फर्श पर सोते देखा है मेहनतकश इंसानों को.इसके ठीक विपरीत अपने सीने पर लेटने वाले उन अभागों को देखकर वे बिस्तर खुद को न जाने कितना कोसते होंगे जो उन्हें सुलाते-सुलाते खुद ही सो जाते हैं.तन्हाइयों में जीने वाले ,मजदूर,बेसहारा व् आकेलेपन को जीने वालों के अपने अपने दर्द हैं जिनका  हल उन्हें ढूंढना होता है.वैसे तो एक सचाई यह भी है कि-           न मरते हैं न नींद आती ,न तो सूरत बिखरती है 
                                     ये जीते जागते हम पर क़यामत सब गुजरती है 
नींद कई बार खास मौकों पर भी गधे के सर से सींग कि तरह गायब हो जाती है.परीक्षाओं में विद्यार्थियों की,नतीजों की पहली रात और चुनाव से पहले प्रत्याशियों की.लिहाजा नींद का समय प्रबंधन हर किसी को अपने रोजगार या जीवन शैली के अनुरूप ही करना होता है.
                            रात्रि पाली में काम करने वालों की नींद अक्सर अल्सुब्बह की खटर-पटर से टूट जाया करती है .वे दिन में नींद पूरी करते हैं.पर यूँ कहा जाता है के नींद जो रात की है वह प्राकृतिक है.कहीं न कहीं पर खामियाजा भुगतना पड़ता है .दिन की नींद तो सिर्फ आपदा प्रबंधन है.
                              " नींद न आने की एक और वजह है " एकाएक दद्दू ने सोच के पहलू को नया मोड़ दिया ," गुलाबी ठण्ड के मौसम में जब दिल रूमानी होने लगता है कब्र में सोने वाले भी चौंककर नींद से उठ जाते हैं, यह कहकर,"ये क़यामत भी किसी शोख की अंगड़ाई ".अपनी मजबूरियां होती हैं जवान दिलों की .एक-दूजे के लिए नींदों का सिलसिला कोसों दूर हो जाता है.प्रेमी दिलों की धडकनें सिर्फ यही गुनगुनाती हैं-
                             नींदों का सिलसिला मेरी आँखों से है दूर 
                             हर रात रतजगा है तुझे देखने के बाद 
आ री आ जा निंदिया तू ले चल कहीं....लल्ला लल्ला लोरी...जैसी फ़िल्मी लोरियां देखी सुनी हैं पर माँ-दादी की लोरियों का स्थान सी-ड़ी और एम् पी थ्री ने भी ले जिया है.अब ये बीते ज़माने की बातें लगती हैं.काश इन लोरियों को कोई संकलित कर पाता.        Early to bed and early to rise ,Is the way to be healthy ,wealthy and wise.
नर्सरी की किसी अंग्रेजी राइम का अंश अब तक याद है.इसके मुताबिक जल्द सोना और जल्द उठाना स्वस्थ, संपन्न और बुद्धिमान होने के लिए जरूरी है.सोलह आना खरी बात है लेकिन आज की जीवन शैली - टी वी ,लेट नाईट शो ,डिस्क,कालसेंटर की नौकरियां ,रात की डयूटी  आदि के चलते कहाँ मुमकिन है? खैर...समाधान हम समस्याओं की कोख से ही ढूंढ निकालते  हैं.
                      शेख सादी ने नींद पर बड़ी अच्छी बात कही है ,"खुदा ने बुरे लोगों को भी नींद इसलिए दी है ताकि अच्छे लोग परेशां न हों " .पता नहीं यह आज के ज़माने में कितना सच है पर फील्डिंग का यह कथन हमें सोचने पर विवश करता है जब वे यह कहते हैं,'मध्यरात्रि के एक घंटा पहले की नींद मध्यरात्रि के दो घंटा बाद की नींद से अधिक श्रेयस्कर है."
                         "छः से आठ घंटे की नींद अच्छी तबीयत के लिए जरूरी मानी  जाती है" प्रोफ़ेसर प्यारेलाल एक बार फिर अपनी पर उतर आते हैं ,"राजा और रंक सभी को नींद एक जैसा बना देती  है.जिसने नींद को सबसे पहचाना था... उसे महसूस किया था उसे ढेर सारी दुआएं .नींद सारे इंसान को पूरी तरह ढक लेती है.सिर्फ एक ही बात बुरी  है इसमें वह यही की इसकी शक्ल मौत से मिलती-जुलती है."
                            आखरी  अल्फाजों .के साथ जब प्रोफ़ेसर मेरी ओर मुखातिब होकर कहते हैं," यार अखबार नवीस !चुप क्यों हो... कुछ तो कहो!" मैं जवाब में उन महबूब आँखों के लिए इतना ही कह पाता हूँ -
                              मालूम थी मुझे तेरी मजबूरियां मगर
                               तेरे बगैर नींद न आई तमाम रात 
                  अपना ख्याल रखिए..शब्बा खैर.. शुभ रात्रि ...
                                                                                    किशोर दिवसे 

                          
                        

Posted by with No comments
hi friends

बुधवार, 17 सितंबर 2014

सबसे खूबसूरत दिल वही जो बाँटता है प्यार...

Posted by with No comments

सबसे खूबसूरत दिल  वही जो बाँटता है प्यार...
" कुछ लोग तो ऊपर से बड़ी चिकनी-चुपड़ी बातें करते हैं लेकिन उनके मन में जहर भरा होता है.ऐसे मिठलबरा इंसानों के पेट में दांत होते हैं"
" ठीक कह रहे हो .. कुछ तो नारियल की तरह होते हैं ...ऊपर से सख्त लेकिन भीतर से उतने ही नर्म और कोमल"
"" सच कहा,हरेक इंसान की सूरत और सीरत  होती है. सूरत भले ही अच्छी न रहे पर सीरत अच्छी होनी चाहिए "
"बस ,वैसे ही जैसे भोला-भाला चेहरा और दिल बेईमान है.यानी तन के उजले , मन के काले!बातचीत के दरम्यान अक्सर यह कहते हुए  सुना जाता है कि अमुक इंसान बड़े ही प्यारे दिल  का  है.वह हर दिल अजीज बन जाता है.वहीँ जिसके दिल में खोट है वह लाख छिपाने पर भी छिप नहीं सकता."
        यूं ही समय काटने के लिए दद्दू और मैं गपिया रहे थे.मसला अच्छे और बुरे दिल का था.दद्दू बोले,"अखबारनवीस!ये दिल कैसी बला है मैं तो समझ ही नहीं पाता." मैंने कहा," दद्दू! ये दिल की रियासत भी बड़ा अबूझ तिलस्म है.बस इतना ही समझ लो-
                         दुनिया की बलाओं को जब जमा किया मैंने
                          धुंधली सी मुझे दिल की तस्वीर नजर आई
" पर अखबारनवीस!अगर किसी के दिल की तस्वीर धुंधली सी नजर आए तो समझना क्या मुश्किल नहीं होगा की अमुक इंसान का दिल अच्छा  है या बुरा!" -दद्दू ने फिर सवाल किया.
"देखो दद्दू!किसी का दिल अच्छा  है या बुरा यह पता  लगाने उसे गहराइयों तक समझना होता है.हालाकि  यह अनुभव की बात है पर एक किस्सा सुनो... सारी बात आईने की तरह साफ़ हो जाएगी.
                       " इस शहर  में मेरा दिल  सबसे खूबसूरत है" एक नौजवान शहर के बीच चौराहे पर खड़े होकर चुनौती भरा दावा कर रहा था.थोड़ी देर में वहां पर जबरदस्त भीड़ इकठ्ठा हो गई.सभी ने महसूस किया की उसका दिल एकदम चंगा है.उसके दिल पर कहीं जख्म नहीं था.न कहीं रिश्ता हुआ लहू,न कोई निशान." सचमुच यह सबसे खूबसूरत दिल है " पहले ने कहा." मैंने तो इससे प्यारा दिल कहीं नहीं देखा"दूसरे ने हामी भरी.धीरे-धीरे सभी लोग एक- दूसरे से सहमत होने लगे." फिर क्या हुआ अखबार नवीस!दद्दू ने अधीर होकर पूछा."अरे सुनो तो यार!वह नौजवान बड़े घमंड से " खपती की तरह अपने खूबसूरत दिल पर इतराने लगा.
                             अचानक  भीड़ को चीरता हुआ एक बूढा बीचोबीच आकर खड़ा हो गया.उसने नौजवान को चुनौती दी,"ओ नौजवान!आखिर तुम्हारा दिल मेरे  दिल की तरह खूबसूरत क्यों नहीं है?"चौंक गया वह नौजवान. उसने  बूढ़े के दिल में झांककर देखा.उसका दिल मजबूती से धड़क रहा था.लेकिन ओह!उसके दिल पर जख्मों के कई निशान थे.उस दिल में कई जगहों से मांस के टुकड़े गायब थे.अनेक जख्मों पर गोश्त के टुकड़े कहीं से बड़े ही बेतरतीब ढंग से चिपका दिया गए थे.उस नौजवान ने हैरत भरी आँखों से देखा.बूढ़े के दिल में कुछ स्थानों पर गड्ढे दिखाई दे रहे थे.वहां सिर्फ सूराख ही नजर आ रहा था.
                   समूची भीड़ की आँखें एक ही सवाल कर रही थीं," यह बूढा किस तरह दावा कर रहा है की उसका दिल सबसे खूबसूरत है " वे किंकर्तव्यविमूढ़  थे .उस बूढ़े के दिल की ऐसी हालत देककर नौजवान ने उपेक्षा भरा ठहाका लगाया और कहा," " इस बुढ़ापे में आपको ऐसा भद्दा मजाक करना शोभा नहीं देता.कहाँ मेरा दिल चुस्त  दुरुस्त और कहाँ आपका-सैकड़ों जख्मों से भरा... और आंसुओं के सैलाब में डूबा हुआ."
                 अब उन बूढी आँखों ने नौजवान को गहराई से देखकर कहा,"अरे नौजवान!तुम्हारा दिल सिर्फ देखने में अच्छा है पर उसे कसौटी पर नहीं परखा गया है.तुम जानते हो!मेरे दिल पर पड़ा हर एक  एक निशान उस इंसान का प्रतीक है जिसे मैंने अपना  प्यार दिया है.यह बात है की कुछ लोग   बदले में अपने दिल का टुकड़ा दे देते हैं.कई बार मेरे दिल के जख्मों पर वे टुकड़े बेतरतीब लगते है.लेकिन मैं दिल पर मौजूद उन पैबन्दों से भी मैं खुश हूँ क्योंकि वे मुझे प्यार बांटने का अहसास दिलाते रहते है.और इस दिल में सूराख बने हैं न..वो इसलिए क्यूंकि कुछ बेगैरत इंसानों ने मेरे प्यार के बदले अपने दिल का टुकड़ा नहीं लौटाया.
           भीड़ में सन्नाटा छा गया.वह नौजवान सम्मोहित सा उस बूढ़े की और देखने  लगा," सुनो ओ नौजवान!देख रहे हो मेरे दिल के सूराखों को?किसी को अपना प्यार देना " शतरंज की बाजी खेलना"  है.ये खुले जख्म काफी दर्द भरे हैं फिर  भी ये हमेशा  मुझे यही याद दिलाते  हैं," मैंने इन्हें कभी अपना प्यार दिया था .मुझे उम्मीद है 
की लोग कभी किसी रोज मेरा प्यार लौटाकर इस दिल के खुले जख्मों को भर देंगे.
               " अब तुम्हीं बताओ नौजवान!कौन सा दिल प्यार के काबिल है?तुम्हारा जो कोरे कागज की तरह है या मेरा जिसने प्यार बांटकर जख्म हासिल किये हैं?- उस बूढ़े की दर्द भरी आँखों में सवाल था.उस नौजवान की आँखों से आंसुओं की धाराएँ बह निकली.वह उस बूढ़े के पास गया और अपने खूबसूरत दिल का टुकड़ा निकालकर कांपते हुए हाथों से उसे सौप दिया.
                तत्काल ही बूढ़े ने अपने जख्मी दिल का टुकड़ा निकालकर नौजवान के दिल में लगा दिया.नौजवान ने देखा की अब उसका दिल देखने में सही नहीं था लेकिन पहले से कहीं बेहद खूबसूरत बन गया था... भले ही बूढ़े के दिल का टुकड़ा बेतरतीब ढंग से लगा था. दरअसल बूढ़े के दिल से प्यार का सैलाब उस नौजवान के दिल में समा  गया था.कुछ देर बाद वह भीड़ भीगी हुई आँखों से देख रही थी - उस बूढ़े और नौजवान ने एक-दूसरे को गले लगा लिया. अब वे साथ-साथ चलने लगे थे.
                       साथ -साथ चलते हुए दद्दू ने पूछा," अखबार नवीस!खुले दिल के...साफदिल और अच्छे दिल के लोग सब को पसंद आते हैं.यह तो बताओ कि  आपके दिल में कौन है?यार छोडो भी!!!उस वक्त तो दद्दू को मैंने टाल दिया था पर यही सवाल चूंकि आपने भी पूछा है ... तब तो बताना ही पड़ेगा न..
                            पूछते क्या हो की दिल में कौन है
                             लो... यह आईना उठाकर देख लो!!!

              

मैं किस्से को हकीकत में बदल बैठा तो हंगामा !

Posted by with No comments
जींस -टॉप... कार्गो टी-शर्ट ... फंकी -शंकी  लुक वाले नौजवान छोकरों और बोल्ड ब्यूटीफुल और बिंदास लड़कियों से घिरा था मैं.भाई कुछ भी बोलो मुझे तो आज की नयी जनरेशन बेहद पसंद है... बिलकुल मीठे-नमकीन बिस्कुट फिफ्टी-फिफ्टी या फिर खट्टी -मीठी इमली की तरह.आज के ज़माने में जब हाफ  सेंचुरी के करीब या उसके पार लोग नायर रंग में रंगने लगे हैं तब जवानी को दिशाहीन ,उच्श्रृंखल या दीवानी कहने की फितरत एकदम बकवास है.यकीनी तौर पर समाज के आज या आज के समाज को महसूस करने के बाद बूढों का यह फिकरा ," हमने धूप में बाल सफ़ेद नहीं किये हैं " उन युवाओं की कड़ी चुनौती से जूझता हुआ लथपथ सा लगता है जो " होश भरे जोश "के साथ जिंदगी जीता है .इसमें गंभीरता के साथ पूरी मस्ती-शस्ती  भी होती है .... दिल से!
                                 यूं ही सीरियस मुद्दों  पर लिखते रहोगे या कभी हमारे साथ मस्ती भी!अपने डोले दिखाते एक " माचो मैन"और एक जोड़ी शैतान, शरीर कनखियों की शरारत ने मुझे यह एहसास दिला दिया कि मुहब्बत और करियर के साझा जज्बे को पुचकारती पीढ़ी का मीठा रिश्ता इस पल मुझसे क्या मांग रहा है.
                                     सच कहूं  !दद्दू और प्रोफ़ेसर  प्यारेलाल जब साथ हो जाते हैं तब किसी भी महफ़िल की रौनक क्या खूब जमती है .हुआ भी यूं... एहसासों का आकाश था ... चर्चा  के बहाने ही सही अल्फाजों के परिंदे मुहब्बत की रेशमी डोर लेकर उड़ने लगे ... ऊंचे... और ऊंचे....
                              कि कोई दीवाना कहता है कोई पागल समझता है 
                              मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है 
यहाँ प्यासी धरती की बेचैनी और बरसने को आतुर बादल की बेकरारी किसकी है यह हर कोई समझ  सकता है .लेकिन दद्दू के मन में एक और बात आती है ," मनोविज्ञान में मैंने पढ़ा है की दूरियां प्यार को और बढा देती हैं " लेकिन इसकी मियाद भी तो तय होनी चाहिए न " मैंने टोका.उदास खोई सी आँखों वाला युवक गुनगुनाने लगा ... शायद उसके दिल की आवाज थी -
                            मैं तुझसे दूर कैसा हूँ,तू मुझसे दूर कैसी है 
                            ये तेरा दिल  समझता है या मेरा दिल समझता है  
दो जोड़ी आँखें जब एक-दूसरे से बिना कुछ  कहे सब कुछ कह रही थीं तभी प्रोफेसर प्यारेलाल ने कहा,"प्यार में दिल और दिमाग का सही संतुलन जरूरी है . मुहब्बत में FALL IN LOVE  के बजाये   RISE IN LOVE   होना चाहिए.खास तौर पर नयी पीढ़ी अगर इसे समझ गयी ( शायद अब समझ चुकी है )तब प्यारअँधा नहीं बल्कि तेज आँखों वाला और जिम्मेदार हो जायेगा."
                          कि मुहब्बत एक एहसासों  की पावन कहानी है
                          कभी कबीर दीवाना था कभी मीरा दीवानी है 
कबीर और मीरा से कम हीर-राँझा ... शीरीं -फरहाद...रोमियो- जूलियट से अधिक वाकिफ न्यू जेन .. शोख हॉट एंड स्वीट कहने लगी ," सर जी!उनके प्यार को समाज नहीं पाया .मेरी आँखों के आंसुओं को कौन समझेगा कि ये मोती हैं या पानी!
                          यहाँ सब लोग कहते है कि मेरी आँखों में आंसूं हैं
                          जो तू समझे तो मोती है  जो न समझ्र तो पानी है 
दद्दू अपनी जवानी का किस्सा बताते हैं ," हुआ यूं कि मुहब्बत की राह पर निकल पड़ी थी दो जोड़ी आँखें तकदीर का फ़साना कहिये कि साथ छूटा और लड़की  की शादी हो गई कहीं और.दो बरस बाद अपने बच्चे का परिचय उस युवती ने मुझसे "

                             

Posted by with No comments

किस्सा बाबा चतुरानन्द और टुन्नी राम का ...!
" यार अखबारनवीस!लोग आजकल इतने मतलब परस्त हो गए हैं की तभी मिलेंगे जब कोई काम होगा।एक-दुसरे  से सुख-दुःख की बातों का रिश्ता ही नहीं रहा।"-दद्दू आज कुछ दुखी होकर बोल रहे थे।
              " हाँ दद्दू!तभी तो जिधर देखो हर इंसान आपा आपा-- धापी में दिखाई देता है।बैठकर सुकून से घर-परिवार की बातें करने की फुर्सत किसी को नहीं।एक तो वैसे ही जिंदगी की रफ़्तार पहले से काफी तेज हो चुकी है ,उसपर "टीवी मेनिया" ने बतरसिया जमात को न जाने कहाँ गुम  कर दिया है!किस्सागोई जो किसी वक्त हर लिहाज से रिश्ते मजबूत बनाने और समझाइश देने की कड़ी  हुआ करती थी उसके लिए किसी के पास वक्त नहीं।"- मैंने दद्दू की बात पर हामी भरी।" इसका यह मतलब नहीं की काम छोड़कर गप्पें हांकने लग जाये।जैसा की अक्सर " आफिस-आफिस " में दिखाई देता है।फिर भी मतलब के साथी या सेल्फसेंटर्ड होने होने के बदले आपस में कभी-कभार किस्सागोई का सिलसिला चलते रहना चाहिए।"
                         हम दोनों ने एक-एक किस्सा सुनने की ठानी और पहली बारी थी दद्दू की- बाबा चतुरानन्द एक बार मूसलाधार बारिश में फस गए थे।कुछ घंटों मने पता चला की जिस होटल में वे रुके हुए थे वह  पानी से घिर गया है।घबराकर बाबा चतुरानन्द उस होटल की छत पर  चढ़कर भगवान्  से प्रार्थना करने लगे।-" हे भगवान् ... मेरी जान बचा लो!मेरी जान बचेगी तभी तो मैं लोगों को धर्म के उपदेश दे सकूंगा!"कुछ ही मिनटों के भीतर एक लाइफबोट उनके निकट पहुंची।खिड़की से झाँककर  जीवन रक्षक बोला," बाबा चतुरानन्द जी!बाढ़ का पानी बढ़ रहा है।.. अभी वक्त है आ जाइये।"
                           " नहीं नहीं।.. मैं यहीं पर रुकूंगा" बाबा चतुरानन्द बोले," भगवान् मेरी रक्षा  करेंगे"..बारिश अभी भी जारी थी।तकरीबन एक घंटे बाद दूसरी नाव  वहां पहुंची। पानी छत पर पहुँचने को ही था।" बाबा चतुरानन्द जी!बाढ़ का पानी बढ़ रहा है।.. अभी वक्त है आ जैसी।"
                       नहीं नहीं।.. तुम्हारा कल्याण हो।भगवान् मुझे इस संकट से छुटकारा दिलाएंगे।" बाबा चतुरानन्द अब भी अपनी बात पर  अडिग थे.शाम तक बाढ़ का पानी छत पार कर चूका था।बाबा छत पर बने बुर्ज के ऊपर जा पहुंचे।चौंककर बाबा चतुरानन्द  ने ऊपर देखा।शासकीय हेलीकाप्टर बुर्ज के चारों  और चक्कर लगा रहा था।
                  " बाबा चतुरानन्द जी!... हम सीधी नीचे लटका रहे हैं।इससे हम आपको ऊपर खींच लेंगे।इसके बाद आपको बचने कोई नहीं आएगा।
" मैं ठीक हूँ" आसमान की और देखकर उन्होंने कहा," मैं जानता हूँ भगवन मुझे अवश्य आसरा देंगे".नौकाएं चली गयी।...हेलीकाप्टर भी उड़ गया।यकायक छत पर बिजली गिरी और बाबा चतुरानन्द " खर्च " हो गए।स्वर्ग के  चमचमाते  दरवाजे पर पहुंची बाबा चतुरानन्द की आत्मा।गुस्से से उबल रही थी।" आखिर में हुआ क्या!" आत्मा चीख पड़ी ," मैंने सोचा था भगवान् मुझे बचने आएंगे".भगवान् बड़े व्यंग्य से मुस्कुराये।.. इतने में ही दिव्य आकाशवाणी आसमान में गूंजने लगी-" ओह! बाबा चतुरानन्द ...मैंने ही आपके लिए मनुष्यों के माध्यम  से दो नौकाएं और एक हेलीकाप्टर भिजवाया था।!
                                ***********
अब मेरी बारी थी, सो एक किस्सा मैंने भी ढील दिया।टुन्नी राम आदतन शाम के बाद से टुन्न थे।फिर भी एकाध पेग की तलब हुई और पहुँच गए बार में।टुन्नी राम की टेबल पर पेग रखा हुआ था और सुकराती  स्टाइल में कहीं शून्य में घूर रहे थे।आधा घंटा यूं ही गुजर गया।
                        यकायक ट्रक  ड्राइवर संता सिंह उसी टेबल  पर पहुंचे जहाँ टुन्नी राम पर फिलासफर की आत्मा सवार  थी।आव न देखा  ताव,बांह चढ़ाई और एक ही सांस में संता सिंह ने हलक में उड़ेल लिया वह पेग।टुन्नी राम अपने आप में लौटा।.." आप मेरा पेग  चढ़ा गए पापे!!आप पैसे वाले हो ... ये आपने क्या किया?"
ओये!! रोता क्यूं है बादशाहों!एक पेग की ही तो बात है... तेरे लिए अभी मंगा देता हूँ"-संता सिंह मूंछों पर ताव देते हुए बोले।टुन्नी राम का नशा हिरन हो गया  था।," बात वो नहीं है पाजी!आज मेरी जिन्दगी  का सबसे मनहूस दिन है।पहली बात-मैं आज देर  तक सोता रहा।देर से दफ्तर पहुंचा तो बॉस ने जमकर बत्ती दी और एक दिन की छुट्टी करवा दी।दफ्तर के बाहर आया तो स्टैंड के बाहर रखी  स्कूटर चोरी हो गयी।रिक्शे से घर पहुंचा ,उसे पैसे दिया और पर्स रिक्शे में ही गिर गया।.. घर के भीतर गया तो देखा..घर खुला हुआ था।पडोसी ने बताया ...बीबी किसी के साथ भाग...!वहां  से बार पहुँचने से पहले मैंने तय कर रखा था ,"अब जहर खाकर मर जाऊंगा।अपने पेग में मैंने जहर डाल  दिया था और अपने बारे में सोच रहा था ...आप आये और बिना पूछे वह पेग चढ़ा लिया।..!!!                  

 अपना ख्याल रखिये।..
                      किशोर दिवसे 
                                                     





जंजीरें तोड़े बगैर आजादी की उड़ान कैसे?

Posted by with No comments



जंजीरें तोड़े बगैर आजादी की उड़ान कैसे?

एक बार एक कछुआ परिवार सहित पिकनिक मनाने  गया.अब कछुए के बारे में नौ दिन चले अढाई कोस वाली कहावत तो आपने सुनी ही होगी.तैयारी  करने में ही उन्हें सात बरस का समय लग गया.आखिरकार वह कछुआ परिवार कोई अच्छी जगह तलाश करने घर से निकल पड़ा.अपने सफ़र के दुसरे साल उन्हें एक अच्छा  ठिकाना मिल गया.अमूमन छमाही तक कछुआ परिवार जगह की साफ़ सफाई करता रहा ।उन्होंने अपनी पिकनिक वाली  टोकरी खोली और तैयारी  करने लगे.
                 एकाएक उन्हें याद आया," अरे! हमलोग तो नमक लाना भूल ही गए!"नमक के बगैर खाने के स्वाद का कोई मतलब ही नहीं"सब लोग इस बात पर सहमत हो गए.लम्बी बहस के बाद सबसे छोटे कछुए को घर जाकर नमक लाने  के लियें चुना गया.हलाकि छोटा कछुआ धीमे चलने  वाले सभी कछुओं में सबसे तेज था फिर भी ना -नुकुर कर रोते हुए अपनी ही खोल में बैठकर जी चुराने लगा.एक शर्त पर छोटा कछुआ  घर जाकर नमक लाने  को तैयार हुआ.उसने शर्त रखी ," देखिये!. मैं घर जाकर नमक लाने को तैयार हूँ लेकिन मेरे घर से लौटने तक कोई खाना नहीं खायेगा." पूरा परिवार इस बात पर राजी हो गयौर कुछ ही डरे में छोटा कछुआ घर के रास्ते पर था.
                      एक-एक कर तीन बरस बीत गए पर छोटा कछुआ नहीं लौटा.फिर पांच बरस ... और छः  बरस भी.सातवें बरस भी जब वह नहीं पहुंचा तब बूढा कछुआ अपनी भूख की वजह से खुद को असमर्थ महसूस करने लगा.उसने यह एलान किया,"अब वह भूख सहन नहीं कर पा रह है इसलिए वह खाना शुरू कर रहा है।" इतना कहकर बूढ़े कछुए ने खाने का डिब्बा खोल लिया."
                       अचानक छोटा कछुआ किसी वृक्ष के पीछे से निकला और चीखकर कहने लगा,"देखा!.  मैं जानता था कि  आप मेरे लौटने का इन्तेजार नहीं करोगे.अब मैं नमक लाने घर जाऊंगा ही नहीं.
" क्यों दद्दू !कछुए के किस्से का कोई मतलब समझे? "-मैंने उनसे चुहलबाजी करनी चाही." दर असल अखबारनवीस!.." दद्दू ने अपन बोल बचन शुरू किया,"हममें से भी कई लोग कछुए की हैं .कुछ लोग अपना समय यही जानने, सोचने और समझने में बिता देते हैं कि  अमुक क्या कर रहा है या फलाना ने ऐसा क्यूं किया?हम अपनी अपेक्षाओं के मुताबिक लोगो से रहने की उम्मीद में वक्त जाया करने लगते हैं.लोग क्या कर रहे हैं यह जानने की पंचायत में इतना डूब जाते हैं कि  हमें क्या करना है इसका होश नहीं रहता और हम खुद कुछ नहीं करते.।
                    *************
    15 अगस्त    1947
एक वो  दिन था जब भारत आजाद हुआ था.
आज है-15 अगस्त   2012
कभी सोचा        -                      आजादी की परिभाषा  और मायने क्या थे और क्या हो गए।.. और आने वाले समय में क्या   हो जायेंगे!
कभी सोचा        ---                    अपनी डिक्शनरी में स्वतन्त्रता का मतलब निरंकुशता किसने और क्यों रखा?
कभी सोचा         ---                   जब अंग्रेज थे तब अंग्रेजों के होने के बावजूद हमारी सोच आजाद थी-क्यों ...और आज?क्या हम गुलाम हैं? अगर हाँ ..तब आजादी का कैसा जश्न  मना   रहे हैं ?
कभी सोचा            --                  Man is born free and every where he is in chains ...और ये जंजीरें अपने ही बुने मकडजाल की हैं?
कभी सोचा           -- -            हर किसी के इर्द-गिर्द उसकी अपनी बनायीं हुई जंजीरें हैं तब  उन जंजीरों को तोड़े बगैर आजादी की उड़ान कैसे उड़ सकेंगे?मजबूत दिनों से अधिक जरूरी है गुलामी की जंजीरों  से आजाद होना.
कभी यह सोचा         ---           यह गुलामी किसी इंसान की नहीं वरन यह है- अपने ही उलझाव ... भटकाव...स्वार्थ.. समय की ढाल पर विरोधाभासी और विपरीत सोच के टकराव की!
स्वतंत्रता दिवस पर आइये.... सोचें....इंसान की भीतरी गुलामी और आजादी की रौशनी के बीच का असली फर्क! एक बार जरा सोचें           !!!

Posted by with No comments




जंजीरें तोड़े बगैर आजादी की उड़ान कैसे?

एक बार एक कछुआ परिवार सहित पिकनिक मनाने  गया.अब कछुए के बारे में नौ दिन चले अढाई कोस वाली कहावत तो आपने सुनी ही होगी.तैयारी  करने में ही उन्हें सात बरस का समय लग गया.आखिरकार वह कछुआ परिवार कोई अच्छी जगह तलाश करने घर से निकल पड़ा.अपने सफ़र के दुसरे साल उन्हें एक अच्छा  ठिकाना मिल गया.अमूमन छमाही तक कछुआ परिवार जगह की साफ़ सफाई करता रहा ।उन्होंने अपनी पिकनिक वाली  टोकरी खोली और तैयारी  करने लगे.
                 एकाएक उन्हें याद आया," अरे! हमलोग तो नमक लाना भूल ही गए!"नमक के बगैर खाने के स्वाद का कोई मतलब ही नहीं"सब लोग इस बात पर सहमत हो गए.लम्बी बहस के बाद सबसे छोटे कछुए को घर जाकर नमक लाने  के लियें चुना गया.हलाकि छोटा कछुआ धीमे चलने  वाले सभी कछुओं में सबसे तेज था फिर भी ना -नुकुर कर रोते हुए अपनी ही खोल में बैठकर जी चुराने लगा.एक शर्त पर छोटा कछुआ  घर जाकर नमक लाने  को तैयार हुआ.उसने शर्त रखी ," देखिये!. मैं घर जाकर नमक लाने को तैयार हूँ लेकिन मेरे घर से लौटने तक कोई खाना नहीं खायेगा." पूरा परिवार इस बात पर राजी हो गयौर कुछ ही डरे में छोटा कछुआ घर के रास्ते पर था.
                      एक-एक कर तीन बरस बीत गए पर छोटा कछुआ नहीं लौटा.फिर पांच बरस ... और छः  बरस भी.सातवें बरस भी जब वह नहीं पहुंचा तब बूढा कछुआ अपनी भूख की वजह से खुद को असमर्थ महसूस करने लगा.उसने यह एलान किया,"अब वह भूख सहन नहीं कर पा रह है इसलिए वह खाना शुरू कर रहा है।" इतना कहकर बूढ़े कछुए ने खाने का डिब्बा खोल लिया."
                       अचानक छोटा कछुआ किसी वृक्ष के पीछे से निकला और चीखकर कहने लगा,"देखा!.  मैं जानता था कि  आप मेरे लौटने का इन्तेजार नहीं करोगे.अब मैं नमक लाने घर जाऊंगा ही नहीं.
" क्यों दद्दू !कछुए के किस्से का कोई मतलब समझे? "-मैंने उनसे चुहलबाजी करनी चाही." दर असल अखबारनवीस!.." दद्दू ने अपन बोल बचन शुरू किया,"हममें से भी कई लोग कछुए की हैं .कुछ लोग अपना समय यही जानने, सोचने और समझने में बिता देते हैं कि  अमुक क्या कर रहा है या फलाना ने ऐसा क्यूं किया?हम अपनी अपेक्षाओं के मुताबिक लोगो से रहने की उम्मीद में वक्त जाया करने लगते हैं.लोग क्या कर रहे हैं यह जानने की पंचायत में इतना डूब जाते हैं कि  हमें क्या करना है इसका होश नहीं रहता और हम खुद कुछ नहीं करते.।
                    *************
    15 अगस्त    1947
एक वो  दिन था जब भारत आजाद हुआ था.
आज है-15 अगस्त   2012
कभी सोचा        -                      आजादी की परिभाषा  और मायने क्या थे और क्या हो गए।.. और आने वाले समय में क्या   हो जायेंगे!
कभी सोचा        ---                    अपनी डिक्शनरी में स्वतन्त्रता का मतलब निरंकुशता किसने और क्यों रखा?
कभी सोचा         ---                   जब अंग्रेज थे तब अंग्रेजों के होने के बावजूद हमारी सोच आजाद थी-क्यों ...और आज?क्या हम गुलाम हैं? अगर हाँ ..तब आजादी का कैसा जश्न  मना   रहे हैं ?
कभी सोचा            --                  Man is born free and every where he is in chains ...और ये जंजीरें अपने ही बुने मकडजाल की हैं?
कभी सोचा           -- -            हर किसी के इर्द-गिर्द उसकी अपनी बनायीं हुई जंजीरें हैं तब  उन जंजीरों को तोड़े बगैर आजादी की उड़ान कैसे उड़ सकेंगे?मजबूत दिनों से अधिक जरूरी है गुलामी की जंजीरों  से आजाद होना.
कभी यह सोचा         ---           यह गुलामी किसी इंसान की नहीं वरन यह है- अपने ही उलझाव ... भटकाव...स्वार्थ.. समय की ढाल पर विरोधाभासी और विपरीत सोच के टकराव की!
स्वतंत्रता दिवस पर आइये.... सोचें....इंसान की भीतरी गुलामी और आजादी की रौशनी के बीच का असली फर्क! एक बार जरा सोचें           !!!

Posted by with No comments

दर्दे दिल दर्दे जिगर दिल में जगाया आपने
पहले तो मैं शायर था आशिक बनाया आपने
कुछ इधर की कुछ उधर की.. पर चर्चा के दौरान विविध भारती में बज रहे इस रोमांटिक गीत पर एकाएक हम दोनों का ध्यान एक साथ गया.सुनहरा मौका ताड़कर दद्दू तपाक से बोले, " यार अखबार नवीस !ये मुहावरों की दुनिया भी कितनी निराली होती है?"
"हाँ...बात तो पते की है और मुहावरे भी जिंदगी के रंगों की ओर इशारा करते हैं .क्या तुम इस वक्त मुहावरों को किसी खास नजरिए से देखना छह रहे हो ?  "इशारा समझकर  भी मुद्दे की बात मैं दद्दू के मुहं से सुनना चाह रहा था." मैं सोच रहा था फ़िल्मी और गैर फ़िल्मी गीतों की तरह दिल के कितने करीब हैं ये मुहावरे ?दद्दू ने बात कुछ और साफ की.
          दिल का मामला .. दिल से दूर...दिल में चोर...दिल हिला देना...पत्थर दिल...आदि-आदि.फेहरिस्त का पहला पन्ना मैंने दद्दू के सामने खोलकर कुछ इबारतें पढ़ीं." हाँ ssss   अख़बार नवीस किसी का दर्द महसूस कर दिल रो पड़ना ...दिल तोडना ...शेर दिल.. बुझ दिल...दिल भर कर रोना भी दिल से जुड़े बेहतरीन मुहावरें है." दद्दू ने दिल से जुड़े मुहावरों की फेहरिस्त से कुछ और इबारतें पढ़ीं.
                   " अंकल...दिल से जुडी फिल्मों के नाम बताऊँ ? पप्पू अचानक बीच में टपक पड़ा.जैसे ही उसने नाम गिनाना शुरू किया -दिल वाले दुल्हनिया ... दिल से ... दिल में मेरे है दर्दे डिस्को..मैंने उसको टोककर कहा ,"" ओये .. चुप कर यार !तुम लोग आपस में जब दोस्तों के साथ बैठोगे तब इस दिल के मामले पर बतिया लेना.हम लोगों की बातचीत सुन रही बबली भी कहाँ खामोश रहने वाली थी? बोली ," अंकल आज हम सब सहेलियां मिलकर एक ऐसी कम्पीटीशन करेंगे जिसमें सभी गाने "दिल" से शुरू होंगे..इतना कहकर वह फुर्र हो गई.इसी बीच एक नए गीत के बोल गूंजने लगे थे.
             दिल है के मानता नहीं...
दिल की बात जुबान पर ... लाने के बाद कोई किसी को दिल दे बैठता है.अगर दो दिल मिल रहे हैं ... तब तो ठीक है वर्ना दिल छोटा करना मजबूरी बनकर सामने आ जाता है.
 दिल की ये आरजू थी कोई दिलरूबा मिले.  ..         ...
भटको मत... लौट आओ दद्दू,हम लोग दिल से जुड़े मुहावरों की बात कर रहे हैं.दद्दू अपनी दुनिया में लौट आए और कहने लगे "अंग्रेजी में दिल यानी heart  से जुड़े मुहावरें कई हैं.Bleeding heart   ...Be at heart ... Bare your heart  और भी कई हैं लेकिन अपने दद्दू ह़र  किसी को यही सलाह देते हैं   Never break anybody's heart  .
                           दिल की बात सुने दिलवाला...
ओल्ड इज गोल्ड- पुराना फ़िल्मी गीत याद करते हुए नौजवान दोस्तों की चकल्लस का ख्याल हो आता है.बंटी अपने फ्रेंड से कह रहा था," Be a lion hearted yaar!!!!"   दो सहेलियां आपस में एक-दूसरे की प्रशंसा कर रही थी,"  You have a heart of gold dear!... You too....!
                मेरे कालेज की डायरी के पन्नों में दबा हुआ है एक सुर्ख गुलाब का फूल.नीचे एक इबारत लिखी है," दिल क्या चीज है आप मेरी जान लीजिए ..." दद्दू के हाथों में जब एक रोज डायरी लगी थी तब मुस्कुराकर बिना कुछ पूछे बहुत कुछ समझ गए थे ...
                           खैर ... दद्दू एक बार फिर समझाइश देने के मूड में आते है." अख़बार नवीस ! मुझे लगता है इंसान का साफ दिल और रहम दिल होना जरूरी है.वो शख्स इन्सान ही नहीं जो पत्थर दिल हो.बचपन में माँ का का दिल वाली कहानी सुनी थी, याद है?रूठे दिलों को कैसे भी कर मना लीजिए.आपके शब्द ऐसे हों जो किसी के भी दिल पर लगे जख्मों पर मरहम का काम करें.बेंजामिन फ्रेंकलिन ने कहा है," The heart of a fool is in his mouth but the mouth  of wise man is in his heart."
                        अब आप अपने दिल पर हाथ रखकर कहिये के कभी कोई काम अधूरे दिल से नहीं करेंगे.ह़र काम होगा पूरे दिल से....!एक बात चलते-चलते आपके यानी मेरे अपनों के लिए कह रहा हूँ -- छोडी ज़माने की बात... दिल की बात समझो वर्ना हम तो आपके लिए यही कहेंगे -
                                  तुम ज़माने की राह से आए
                                 वर्ना सही   था रास्ता दिल का
                                                                                                    किशोर   दिवसे                                                        
                      
          
                          

 .

Posted by with No comments
Mitro,Kavitaon ka anuvad -dekhiyega.
बोधि वृक्ष 
रोटी 
साड़ी 
ऐसा होता है क्या धर्म?
ऐ बूढ़े 
http://www.anubhuti-hindi.org/kavyasangam/marathi/uttam_kamble.htm#.UtOFecZSDiw.facebook

सोमवार, 15 सितंबर 2014

Posted by with No comments
पावर ग्रिड कार्पोरेशन कार्यालय के राजभाषा पखवाड़ा 
शुभारम्भ में गया था मैं 

बिलासपुर जिले ग्राम भरारी में स्थित भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रम पॉवरग्रिड कार्पोरेशन ऑफ़ इंडिया लिमिटेड में दिनांक 15 09 14 को राजभाषा पखवाड़ा का शुभारम्भ उपमहाप्रबंधक श्री एस के चंद तथा बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार सह संपादक किशोर दिवसे द्वारा दीप प्रज्जवलित कर ,एवम सभी कर्मचारियों को हिन्दी में कार्य करने हेतु शपथ दिलवाकर किया गया.
कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री श्री राजनाथ सिंह ,पॉवरग्रिड के प्रबंध निदेशक श्री एन नायक तथा छत्तीसगढ़ के कार्यपालक निदेशक ए के सिन्हा का सन्देश पढ़कर सुनाया गया.

अपने व्यक्तव्य के दौरान मुख्य अतिथि द्वारा हिन्दी में कार्य करने हेतु भाषा के सरलीकरण पर ध्यान देने की जरुरत के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम के संचालक दीपक कुमार (वरि अभियंता , मानव संशाधन )द्वारा हिन्दी पखवाड़े के दौरान होने वाली विभिन्न प्रतियोगिता तथा 20 09 को एक दिवशीय हिन्दी कार्यशाला के आयोजन की जानकारी दी गयी.
हिन्दी पखवाड़े का समापन समारोह दिनांक 27. 09 14 को कविता पाठ प्रतियोगिता से होना शुनिश्चित किया गया है.